मार्केट न्यूज़
2 min read | अपडेटेड March 11, 2025, 12:00 IST
सारांश
Super Iron Foundry IPO ₹68 करोड़ का इशू है। इस पर 13 मार्च तक बोली लगेगी। अगले हफ्ते 19 मार्च को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) SME प्लेटफॉर्म पर शेयर्स की लिस्टिंग हो सकती है। इसमें निवेश की न्यूनतम सीमा खुदरा निवेशकों के लिए ₹1.3 लाख है जिनके लिए 50% हिस्सा रिजर्व रखा गया है।
Super Iron Foundry Ltd 500 से ज्यादा प्रॉडक्ट्स सप्लाई करती है।
Super Iron Foundry IPO ₹68 करोड़ का इशू है। पब्लिक सब्सक्रिप्शन बंद होने के बाद शेयर्स का फाइनल अलॉटमेंट अगले हफ्ते सोमवार, 17 मार्च को हो जाएगा। अगले दिन मंगलवार, 18 मार्च को रीफंड और डीमैट अकाउंट में शेयर्स का ट्रांसफर भी पूरा हो जाएगा।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के SME प्लेटफॉर्म पर स्टॉक की लिस्टिंग बुधवार, 20 मार्च को हो सकती है। इस इशू में 63.01 लाख नए शेयर्स की सेल है और ऑफर-फॉर-सेल का हिस्सा नहीं है। यानी इससे आने वाला कैपिटल कंपनी को जाएगा, कंपनी के प्रमोटर्स को नहीं।
Super Iron Foundry IPO में अप्लाई करने के लिए खुदरा निवेशकों के लिए निवेश की न्यूनतम सीमा 1200 का एक लॉट तय की गई है। इसकी कुल कीमत ₹1.3 लाख होगी। वहीं, हाई नेटवर्थ वाले लोगों को कम से कम दो लॉट में निवेश करना होगा। इनकी कीमत करीब ₹2.60 लाख होगी।
Super Iron Foundry IPO के लिए शेयर्स के प्राइस बैंड की जगह ₹108 प्रति शेयर की फिक्स कीमत तय की गई है। कंपनी ने खुदरा निवेशकों के लिए 50% हिस्सा रिजर्व किया है। बाकी 50% में दूसरी कैटिगिरी के तहत निवेश किया जाएगा।
साल 1988 में बनी Super Iron Foundry इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोटिव, कृषि और रेलवे सेक्टर के लिए कास्टिंग बनाने का काम करती है। कंपनी अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर उच्च गुणवत्ता के 500 से ज्यादा उत्पाद बनाती है।
इसकी स्टेट-ऑफ-दि-आर्ट फसिलटी दुर्गापुर में और सालाना 72 हजार मेट्रिक टन की क्षमता रखती है। भारत के अलावा यूरोप और मध्यपूर्व देशों तक इसका व्यापार फैला हुआ है।
वित्तीय वर्ष | लाभ (कर के बाद) | परिचालन से राजस्व |
---|---|---|
2023-24 | ₹3.94 करोड़ | ₹156.87 करोड़ |
2022-23 | ₹1.28 करोड़ | ₹126.23 करोड़ |
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख