return to news
  1. Sugar stocks की बढ़ी मिठास, Uttam Sugar समेत ये शेयर 20% तक भागे, क्या है वजह?

मार्केट न्यूज़

Sugar stocks की बढ़ी मिठास, Uttam Sugar समेत ये शेयर 20% तक भागे, क्या है वजह?

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 18, 2025, 16:10 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Sugar stocks: उद्योग के अनुमानों के अनुसार दुनिया के दो सबसे बड़े चीनी उत्पादक देश, ब्राजील और भारत में इस साल चीनी उत्पादन उम्मीदों से कम रह सकता है। इस बात को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं कि क्या भारत आने वाले महीनों में अपने शुगर एक्सपोर्ट लेवल को बनाए रख पाएगा।

शेयर सूची

Sugar stocks: शुगर फ्यूचर्स की कीमतें लगभग तीन हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।

Sugar stocks: शुगर फ्यूचर्स की कीमतें लगभग तीन हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।

Sugar stocks: शुगर स्टॉक्स में आज 18 मार्च को जमकर खरीदारी हो रही है। प्रमुख चीनी कंपनियों जैसे Uttam Sugar, Dhampur Sugar Mills, Rana Sugars, EID Parry India और Balrampur Chini Mills के शेयरों में 20 फीसदी तक की शानदार बढ़त दर्ज की गई।

दरअसल, शुगर फ्यूचर्स की कीमतें लगभग तीन हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। शुगर की कीमतों में यह बढ़ोतरी संभावित सप्लाई की कमी को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण देखने को मिल रही है।

ब्राजील और भारत में कम हो सकता है चीनी उत्पादन

उद्योग के अनुमानों के अनुसार दुनिया के दो सबसे बड़े चीनी उत्पादक देश, ब्राजील और भारत में इस साल चीनी उत्पादन उम्मीदों से कम रह सकता है। इसके चलते शुगर एक्सपोर्ट को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। इस बात को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं कि क्या भारत आने वाले महीनों में अपने शुगर एक्सपोर्ट लेवल को बनाए रख पाएगा।

वैश्विक बाजार में भी इसका असर दिखा। न्यूयॉर्क में सबसे अधिक ट्रेड होने वाले रॉ शुगर कॉन्ट्रैक्ट्स की कीमतों में 3.7% की तेजी आई, जो 26 फरवरी के बाद का सबसे ऊंचा स्तर था। हालांकि बाद में इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली।

2024-25 सीजन के लिए चीनी उत्पादन का अनुमान में कमी

इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ISMA) ने 2024-25 सीजन के लिए चीनी उत्पादन का अनुमान घटा दिया है। जनवरी में अनुमानित 27.27 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) की तुलना में अब इसे 26.4 MMT कर दिया गया है। उत्पादन में कमी का कारण गन्ने की कम पैदावार, उत्तर प्रदेश में कमजोर चीनी रिकवरी और महाराष्ट्र में उत्पादन स्तर में गिरावट को माना जा रहा है।

ISO ने बढ़ाया ग्लोबल शुगर डेफिसिट का अनुमान

इस बीच, इंटरनेशनल शुगर ऑर्गेनाइजेशन (ISO) ने 2024-25 सीजन के लिए ग्लोबल शुगर डेफिसिट का अनुमान बढ़ा दिया है। नवंबर में अनुमानित -2.51 MMT की तुलना में अब यह कमी -4.88 MMT तक पहुंच सकती है। यह दिखाता है कि वैश्विक स्तर पर चीनी की सप्लाई सख्त होती जा रही है, जबकि 2023-24 सीजन में 1.31 MMT का शुगर सरप्लस दर्ज किया गया था।

ब्राजील में मौसम की स्थिति भी एक बड़ी वजह

ब्राजील में मौसम की स्थिति भी चीनी की सप्लाई से जुड़ी चिंताओं का कारण बनी है। दुनिया के सबसे बड़े चीनी उत्पादक देश में लंबे समय तक सूखा रहने से कई उत्पादकों और व्यापारियों ने गन्ने की फसल के अनुमान को घटा दिया है।

ब्राजील की सरकारी फसल पूर्वानुमान एजेंसी, Conab, ने 2024/25 सीजन के लिए चीनी उत्पादन का अनुमान घटाकर 44 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) कर दिया है, जो पहले 46 MMT था। इस कमी का कारण सूखा और अत्यधिक गर्मी के कारण गन्ने की कमजोर पैदावार को बताया गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख