मार्केट न्यूज़

3 min read | अपडेटेड November 24, 2025, 12:27 IST
सारांश
सुदीप फार्मा का आईपीओ निवेश के लिए खुला है और कल यानी 25 नवंबर को बंद हो जाएगा। अब तक इसे 2.48 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 115 रुपये के प्रीमियम पर चल रहे हैं, जो लिस्टिंग पर करीब 19 फीसदी मुनाफे का संकेत दे रहे हैं।

सुदीप फार्मा के आईपीओ में निवेश करने से पहले जानें ये डीटेल | Image: Shutterstock
Sudeep Pharma IPO: सुदीप फार्मा लिमिटेड का आईपीओ अभी सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है और निवेशकों के पास बोली लगाने के लिए कल यानी 25 नवंबर तक का समय है। यह इश्यू 21 नवंबर को खुला था और इसे निवेशकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दूसरे दिन यानी 24 नवंबर की सुबह तक यह आईपीओ कुल मिलाकर 2.48 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेतों को देखें तो निवेशकों की चांदी हो सकती है। फिलहाल इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 115 रुपये चल रहा है। अगर अपर प्राइस बैंड 593 रुपये को आधार माना जाए, तो इसकी लिस्टिंग 708 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि निवेशकों को पहले ही दिन करीब 19.39 फीसदी का मुनाफा हो सकता है।
आईपीओ के दूसरे दिन के आंकड़ों के मुताबिक, रिटेल कैटेगरी में इसे 2.59 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है और यह हिस्सा 5.38 गुना भर चुका है। हालांकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा अभी केवल 0.10 गुना ही भरा है। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 563 रुपये से 593 रुपये प्रति शेयर तय किया है। एक लॉट में 25 शेयर हैं। इसका मतलब है कि एक रिटेल निवेशक को कम से कम 14,825 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं स्मॉल एनआईआई के लिए 14 लॉट और बिग एनआईआई के लिए 68 लॉट का निवेश जरुरी है।
सुदीप फार्मा की शुरुआत 1989 में हुई थी। यह कंपनी फार्मास्यूटिकल एक्सीपिएंट्स, फूड-ग्रेड मिनरल्स और स्पेशियलिटी न्यूट्रिशन इनग्रेडिएंट्स बनाती है। कंपनी का कारोबार 100 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। इसके पास 6 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 50,000 मीट्रिक टन है। कंपनी की वित्तीय स्थिति काफी मजबूत है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू 10 फीसदी और मुनाफा 4 फीसदी बढ़ा है। 31 मार्च 2025 को खत्म हुए साल में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 138.69 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 133.15 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल संपत्ति भी 922.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।
यह पूरा इश्यू 895 करोड़ रुपये का है। इसमें 95 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है, यानी नए शेयर जारी किए जाएंगे। बाकी 800 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल है, जिसमें पुराने निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। कंपनी फ्रेश इश्यू से मिले पैसों का इस्तेमाल अपनी नांदेसरी फैसिलिटी में नई मशीनरी खरीदने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। आईपीओ बंद होने के बाद 26 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल होने की उम्मीद है। जिन लोगों को शेयर मिलेंगे, उनके डिमैट खाते में शेयर आ जाएंगे और 28 नवंबर 2025 को कंपनी बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो सकती है। कंपनी के पास 700 से ज्यादा परमानेंट कर्मचारी हैं और इसका आर एंड डी विभाग भी काफी मजबूत है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
Difference Between REITs and InvITs
What Is the Nifty Power Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
FDI Impact on Share Market: How Foreign Investment Moves Stocks
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs