return to news
  1. Stocks To Watch: HDFC बैंक से लेकर टाटा के इन शेयरों तक, आज इन स्टॉक्स पर रहेगा निवेशकों का फोकस

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch: HDFC बैंक से लेकर टाटा के इन शेयरों तक, आज इन स्टॉक्स पर रहेगा निवेशकों का फोकस

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 20, 2026, 09:44 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

शुक्रवार के कारोबारी सेशन में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और NTPC जैसी दिग्गज कंपनियां अपने नए समझौतों के कारण चर्चा में रहेंगी। वहीं NBCC को मिले नए ऑर्डर्स और एंबर एंटरप्राइजेज के फंड जुटाने की खबर निवेशकों का ध्यान खींच सकती है। सीमेंट सेक्टर में भी JSW और JK सीमेंट को लेकर बड़ी खबरें आई हैं।

stocks_to_watch20march

आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्स

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज का दिन काफी अहम होने वाला है क्योंकि कई बड़ी कंपनियों से जुड़ी खबरें सामने आई हैं। शुक्रवार 20 मार्च 2026 को कारोबार की शुरुआत के साथ ही इन स्टॉक्स में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है। निवेशकों के लिए इन खबरों को समझना बहुत जरूरी है क्योंकि इनका असर सीधे तौर पर शेयरों की चाल पर पड़ता है। बैंकिंग से लेकर IT और सीमेंट सेक्टर तक की कंपनियों ने अपने बिजनेस को लेकर नए अपडेट दिए हैं। हालांकि आज के बाजार के साथ अच्छी बात ये देखी जा रही है कि इसमें आज निवेशक खरीदारी कर रहे हैं। यही वजह है कि निफ्टी और सेंसेक्स दोनों हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

HDFC बैंक में क्या चल रहा है?

HDFC बैंक के CEO शशिधर जगदीशन ने हाल ही में बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक दिए गए इस्तीफे पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि बोर्ड इस फैसले से हैरान है लेकिन बैंक के काम करने के तरीके में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने साफ किया कि इस्तीफा किसी खास चिंता की वजह से नहीं दिया गया है। जगदीशन ने भरोसा दिलाया कि बैंक की बुनियाद बहुत मजबूत है और मैनेजमेंट के बीच कोई अनबन नहीं है।

टाटा ग्रुप के इन शेयरों पर रखें नजर

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी TCS ने ABB के साथ एक बड़ा समझौता किया है। इसके तहत दोनों कंपनियां IT इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगी। दूसरी तरफ टाटा एलेक्सी ने टेरुमो कॉर्पोरेशन के लिए एक ग्लोबल सेंटर खोलने का ऐलान किया है। यह सेंटर दिल की बीमारियों से जुड़ी आधुनिक मशीनों और इलाज के तरीकों पर काम करने में मदद करेगा। इन दोनों खबरों से टाटा ग्रुप के शेयरों में तेजी की उम्मीद की जा रही है।

विप्रो और NTPC की नई पहल

दिग्गज IT कंपनी विप्रो ने गुजरात की गिफ्ट सिटी में एक नया हब शुरू किया है। यह हब बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े विदेशी ग्राहकों के लिए AI आधारित सर्विस को बेहतर बनाने का काम करेगा। सरकारी बिजली कंपनी NTPC ने भी ऑक्टोपस एनर्जी ग्रुप के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियां मिलकर बिजली और एनर्जी सेक्टर में काम करने के नए और बेहतर मौकों की तलाश करेंगी। यह साझेदारी फ्यूचर के लिहाज से काफी बड़ी मानी जा रही है।

JK सीमेंट को मध्य प्रदेश के पन्ना में एक लाइमस्टोन ब्लॉक के लिए सबसे पसंदीदा बिडर चुना गया है। यह कंपनी के विस्तार के लिए बड़ी खबर है। वहीं JSW सीमेंट ने राजस्थान के नागौर में अपना नया प्लांट शुरू कर दिया है। इसके साथ ही JSW सीमेंट ने उत्तर भारत के बाजार में मजबूती से कदम रख दिया है। इन दोनों ही कंपनियों के इस कदम से सीमेंट सेक्टर के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।

ICICI बैंक को टैक्स विभाग से 768.6 करोड़ रुपये का GST डिमांड नोटिस मिला है। विभाग का आरोप है कि बैंक ने GST पेमेंट में कुछ कमी की है। इसके अलावा सरकारी कंपनी NBCC को असम, मेघालय और बिहार में 319.78 करोड़ रुपये के नए प्रोजेक्ट्स मिले हैं। ये प्रोजेक्ट घर और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े हैं। एंबर एंटरप्राइजेज की सहायक कंपनी इल जिन इलेक्ट्रॉनिक्स ने भी शेयर बेचकर 328 करोड़ रुपये जुटाने के प्लान को मंजूरी दे दी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख