मार्केट न्यूज़
.png)
4 min read | अपडेटेड November 24, 2025, 09:38 IST
सारांश
Stocks To Watch: ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिल रहे हैं, जिससे भारतीय बाजार की शुरुआत पॉजिटिव हो सकती है। आज टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और अडानी एंटरप्राइजेज जैसी कंपनियों पर खास फोकस रहेगा। इसके अलावा ग्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आरवीएनएल से जुड़ी खबरें भी बाजार पर असर डाल सकती हैं।

Stock Market में दिख सकती है हलचल
Stocks To Watch: सप्ताह की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए पॉजिटिव रही, जहां शुरुआती कारोबार में हल्की बढ़त दर्ज की गई। 24 नवंबर 2025, 09:35 बजे के अपडेट के अनुसार BSE सेंसेक्स 64.32 अंकों की तेजी के साथ 85,296.24 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि इंडेक्स ने आज 85,320.04 के स्तर पर खुलावट दी। इसी तरह, निफ्टी 50 भी 14.20 अंक (0.05%) की मामूली बढ़त के साथ 26,082.35 पर पहुंचा और 26,122.80 के लेवल पर खुला। बैंकिंग इंडेक्स निफ्टी बैंक में भी सकारात्मक रुख रहा, जो 35.90 अंक ऊपर बढ़कर 58,903.60 पर कारोबार कर रहा था। ग्लोबल संकेतों के स्थिर रहने और घरेलू निवेशकों की सतर्क खरीदारी के बीच बाजार में सीमित दायरे में मजबूती देखने को मिल रही है।
इससे पहले शुक्रवार को बाजार में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी। तब एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 124 अंक गिरकर 26,068 पर बंद हुआ था, जबकि बीएसई सेंसेक्स 400 अंकों की गिरावट के साथ 85,232 पर बंद हुआ था। आज जिन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिल सकता है।
देश की दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस के लिए अमेरिका से एक बुरी खबर आई है। अमेरिका की एक अपील कोर्ट ने टीसीएस के खिलाफ 194.2 मिलियन डॉलर (बड़ी रकम) के हर्जाने को सही ठहराया है। यह मामला कंप्यूटर साइंसेज कॉरपोरेशन (अब डीएक्ससी टेक्नोलॉजी का हिस्सा) के साथ ट्रेड सीक्रेट्स के विवाद से जुड़ा है। कंपनी ने 21 नवंबर को बताया कि कोर्ट ने हर्जाने के आदेश को तो बरकरार रखा है, लेकिन उस स्थायी रोक को हटा दिया है जो टीसीएस को सीएससी की कुछ खास सामग्री इस्तेमाल करने से रोकती थी।
क्वालिटी वॉल्स (इंडिया) ने 1 दिसंबर को हिंदुस्तान यूनिलीवर से अलग होने (डीमर्जर) से पहले अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का गठन कर लिया है। कंपनी क्रीम और फ्रोजन डेजर्ट के कारोबार में है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह अपनी ग्रोथ को बढ़ाने के लिए रणनीतिक बदलाव करेगी। इसमें स्नैकिंग पोर्टफोलियो को मजबूत करना, ग्लोबल ब्रांड्स तक पहुंच बनाना और नई तकनीक का इस्तेमाल शामिल है।
अडानी एंटरप्राइजेज की ज्वाइंट वेंचर कंपनी अडानी-कनेक्स ने एक बड़ा सौदा किया है। उसने ट्रेड कैसल टेक पार्क प्राइवेट लिमिटेड में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। यह सौदा 234.31 करोड़ रुपये में हुआ है। कंपनी ने बताया कि इस अधिग्रहण का मकसद इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाएं तैयार करना है। ट्रेड कैसल टेक पार्क के पास काफी जमीन है और इसके पास काम शुरू करने के लिए जरुरी लाइसेंस भी हैं, जो अडानी के कामकाज के लिए अहम होंगे।
डिस्काउंट ब्रोकर ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैरेज वेंचर्स ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। सितंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 12 फीसदी बढ़कर 471.3 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की कुल इनकम 1,070.8 करोड़ रुपये रही। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें करीब 8 फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन तिमाही आधार पर 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने महिंद्रा-बीटी इन्वेस्टमेंट कंपनी (मॉरीशस) में बची हुई 43 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का काम पूरा कर लिया है। यह सौदा 66.33 करोड़ रुपये में हुआ है। वहीं, संवर्धन मदरसन की एक जर्मन सब्सिडियरी कंपनी पर टैक्स चुकाने में देरी करने पर जुर्माना लगाया गया है। कंपनी को करीब 57.69 लाख रुपये (56,319 यूरो) की पेनल्टी भरनी होगी।
रेल विकास निगम लिमिटेड यानी आरवीएनएल को नार्दन रेलवे से एक बड़ा प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली (एल-1) बिडर बनी है। यह प्रोजेक्ट 180.77 करोड़ रुपये का है, जिसे 24 महीने में पूरा करना है। इसके अलावा एनबीसीसी इंडिया को केनरा बैंक से रांची में ऑफिस बिल्डिंग बनाने के लिए 45.09 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर मिला है। साथ ही एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से ठाणे में एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। यह प्रोजेक्ट करीब 1,415 करोड़ रुपये का है। दूसरी तरफ नाटकों फार्मा की चेन्नई स्थित फैसिलिटी की जांच पूरी हो गई है, जिसमें यूएस एफडीए ने 7 आपत्तियां जताई हैं।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख