मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड February 18, 2026, 07:33 IST
सारांश
Stocks to watch: 17 फरवरी को आई कुछ खबरों का असर इन स्टॉक्स पर देखने को मिल सकता है। इसमें बीएचईएल, इंफोसिस जैसे कुछ अहम नाम शामिल हैं। चलिए एक नजर डालते हैं कि आज किन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है।
शेयर सूची

आज किन-किन शेयरों पर रहेगी नजर
शेयर मार्केट में आज कुछ स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है। 17 फरवरी को आई कुछ खबरों का असर इन स्टॉक्स पर देखने को मिल सकता है। इसमें बीएचईएल, इंफोसिस जैसे कुछ अहम नाम शामिल हैं। चलिए एक नजर डालते हैं कि आज किन स्टॉक्स में हलचल देखने को मिल सकती है।
पब्लिक सेक्टर की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) से 1,200-1,500 करोड़ रुपये की पावर प्लांट प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। बीएचईएल ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे बर्नपुर स्थित सेल के आईआईएससीओ स्टील प्लांट में स्थापित किए जाने वाले कैप्टिव (निजी इस्तेमाल वाले) पावर प्लांट के लिए स्वीकृति पत्र मिला है। बीएचईएल ने कहा कि इस ऑर्डर का साइज 1,200 करोड़ रुपये से 1,500 करोड़ रुपये के बीच है, जिसमें माल एवं सेवा कर (जीएसटी) शामिल नहीं है।
इंफोसिस ने मंगलवार को अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी एंथ्रोपिक के साथ एक रणनीतिक सहयोग की घोषणा की। इस सहयोग का उद्देश्य टेलिकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज, मैनुफैक्चरिंग और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट सेक्टरों की कंपनियों के लिए अत्याधुनिक उद्यम एआई सॉल्यूशन्स डेवलप और तैनात करना है। इंफोसिस ने बयान में कहा कि यह साझेदारी टेलिकॉम सेक्टर में उद्योग की जरूरतों और संचालन के अनुरूप एआई एजेंट के निर्माण और तैनाती के लिए अलग से एंथ्रोपिक उत्कृष्टता केंद्र की शुरुआत करेगी। उसके बाद इसका विस्तार अन्य क्षेत्रों में किया जाएगा। बयान के अनुसार, ‘यह सहयोग केवल दक्षता लाभ के लिए नहीं है बल्कि एआई द्वारा वास्तविक परिवर्तनकारी मूल्य प्रदान करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’ इस सहयोग का मुख्य आधार एंथ्रोपिक के क्लाउड मॉडल का इंफोसिस के टोपाज एआई समाधान के साथ एकीकरण है।
मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) औपचारित रूप से इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मार्केट में उतर गई है। कंपनी ने मंगलवार को भारत में अपने पहले बैटरी इलेक्ट्रिक गाड़ी ईविटारा को पेश की। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने अपनी नई मिड साइज की इलेक्ट्रिक एसयूवी ईविटारा का निर्यात कई इंटरनेशनल मार्केट में शुरू कर दिया है। अपनी मूल कंपनी मूल सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के साथ मिलकर, कंपनी का लक्ष्य इस कार को दुनिया भर के 100 से अधिक देशों में बेचना है। मारुति सुजुकी ने ईविटारा को 10.99 लाख रुपये की कीमत में पेश किया है। ईविटारा में 61 किलोवाट-घंटा और 49 किलोवाट-घंटा बैटरी ऑप्शन्स हैं, जो 543 किलोमीटर तक की ड्राइविंग क्षमता प्रदान करते हैं।
बीएलएस ई-सर्विसेज ने वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी अत्याति टेक्नोलॉजीज लि. का 154 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करने की घोषणा की है। सरकारों और वित्तीय संस्थानों को डिजिटल सेवाएं प्रदान करने वाली बीएलएसई ई-सर्विसेज ने एक बयान में कहा कि यह अधिग्रहण पूरी तरह से नकद में होगा और इसके 31 मार्च, 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह सौदा नियामक प्राधिकरणों, शेयरधारकों तथा अन्य मंजूरी पर निर्भर है। यह अधिग्रहण अत्याति के इक्विटी मूल्य 154 करोड़ रुपये के आधार पर किया जा रहा है। इस बारे में बीएलएस ई-सर्विसेज लि. के चेयरमैन शिखर अग्रवाल ने कहा, ‘अत्याति टेक्नोलॉजीज के अधिग्रहण के लिए सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर हमारी रणनीति के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य कंपनी की सेवा क्षमताओं को मजबूत करना और भारत की वित्तीय समावेश रणनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।’ उन्होंने कहा, ‘अत्याति टेक्नोलॉजीज के 25,900 से अधिक सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) के व्यापक नेटवर्क को हमारे नेटवर्क के साथ जोड़कर हम 70,000 से अधिक ‘टचपॉइंट’ (केंद्र) वाला एक सशक्त संयुक्त मंच तैयार कर रहे हैं, जिससे साझा बुनियादी ढांचे के माध्यम से लागत दक्षता और डिजिटल ऋण में नए उच्च-मार्जिन के अवसर सृजित होंगे।’ बेंगलुरु स्थित अत्याति टेक्नोलॉजीज अपनी प्रौद्योगिकी और वितरण नेटवर्क के माध्यम से बैंकों और वित्तीय संस्थानों को अंतिम छोर के ग्राहकों को कुशलतापूर्वक और लागत प्रभावी तरीके से वित्तीय सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाती है।
इसके अलावा ओला इलेक्ट्रिक, इंजीनियर्स इंडिया के शेयरों में काफी हलचल देखने को मिल सकती है। JSW Infra बोर्ड मीटिंग के चलते इसके शेयर्स फोकस में हैं और डिविडेंड स्टॉक्स जैसे Hindustan Aeronautics और Coal India भी इनकम-फोकस निवेशकों के लिए फोकस में रहेंगे।
संबंधित समाचार
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में

अगला लेख
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।