return to news
  1. Stock Market Wrap: टैरिफ और FII सेलिंग से टूटी मार्केट की कमर, Sensex 765 अंक लुढ़का, Nifty 24363 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: टैरिफ और FII सेलिंग से टूटी मार्केट की कमर, Sensex 765 अंक लुढ़का, Nifty 24363 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 08, 2025, 15:48 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Bharti Airtel, Tata Motors, Mahindra And Mahindra, Kotak Mahindra Bank और Axis Bank के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ, NTPC, Titan Company, Bajaj Finserv और ITC के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: आज मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी जबरदस्त बिकवाली रही।

Stock Market Wrap: टैरिफ से जुड़ी चिंताओं और विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली ने आज एक बार फिर शेयर बाजार को अपनी चपेट में ले लिया। आज 8 अगस्त को BSE Sensex में 765.47 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 79,857.79 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी ओर, Nifty 50 में भी आज 232.85 अंकों की कमजोरी रही और यह 24363.30 के स्तर पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bharti Airtel, Tata Motors में जबरदस्त बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Bharti Airtel, Tata Motors, Mahindra And Mahindra, Kotak Mahindra Bank और Axis Bank के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ, NTPC, Titan Company, Bajaj Finserv और ITC के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

मिड-स्मॉलकैप शेयर भी टूटे

आज मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी जबरदस्त बिकवाली रही। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.64 फीसदी टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.49 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में रही।

सूचकांक (Index)बदलाव (%)
निफ्टी ऑटो-1.40
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50-0.94
निफ्टी एफएमसीजी-0.72
निफ्टी आईटी-0.95
निफ्टी मीडिया-0.10
निफ्टी मेटल-1.76
निफ्टी फार्मा-1.30
निफ्टी पीएसयू बैंक-0.41
निफ्टी प्राइवेट बैंक-1.25
निफ्टी रियल्टी-2.11
निफ्टी हेल्थकेयर-1.22
निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स-1.91
निफ्टी ऑयल एंड गैस-0.07
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-1.34

बाजार में गिरावट के 3 बड़े कारण

1. टैरिफ की चिंता

अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैरिफ दोगुना कर दिया है, जिससे व्यापार वार्ताओं को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक टैरिफ विवाद हल नहीं होता, तब तक भारत से कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी। उनकी सरकार ने भारतीय आयात पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगा दिया है, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया है। इसकी वजह उन्होंने भारत के रूस से तेल आयात जारी रखने को बताया है।

2. FII की बिकवाली

विदेशी निवेशकों (FII) ने गुरुवार को शेयर बाज़ार में ₹4997.19 करोड़ के शेयर बेच दिए। इस तरह इस महीने अब तक FII की निकासी बढ़कर 15,951.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। हालांकि, गुरुवार को घरेलू निवेशकों (DII) ने 10,864.04 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

3. कमजोर ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजार लाल निशान में रहे, जिसमें दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स गिरावट में बंद हुए। अमेरिकी बाजार कल रात मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख