return to news
  1. Stock Market Wrap: ट्रंप की टैरिफ धमकियों ने बिगाड़ा मूड, Sensex 308 अंक लुढ़का, Nifty 24649 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: ट्रंप की टैरिफ धमकियों ने बिगाड़ा मूड, Sensex 308 अंक लुढ़का, Nifty 24649 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 05, 2025, 15:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर तेजी के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Titan Company, Maruti Suzuki India, Trent, Bharti Airtel और Bajaj Finance के शेयरों में देखने को मिली है। वहीं, Adani Ports, Reliance Industries, Infosys, ICICI Bank और Eternal के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 5 अगस्त को एक बार फिर बिकवाली का दबाव दिखा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ताजा टैरिफ धमकियों और FII सेलिंग का मार्केट सेंटीमेंट पर असर पड़ा है। इसके चलते आज के कारोबार में BSE Sensex में 308.47 अंकों की गिरावट रही और यह 80710.25 पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 73.20 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई और यह 24649.55 के लेवल तक लुढ़क गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Titan Company, Maruti Suzuki समेत ये शेयर चढ़े

आज मार्केट में गिरावट के बावजूद Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर तेजी के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Titan Company, Maruti Suzuki India, Trent, Bharti Airtel और Bajaj Finance के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी ओर, Adani Ports, Reliance Industries, Infosys, ICICI Bank और Eternal के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.39 फीसदी लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.16 फीसदी की कमजोरी देखी गई।

ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। आज केवल निफ्टी ऑटो, मेटल और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में ही खरीदारी देखी गई।

सेक्टरबदलाव (%)
निफ्टी ऑटो0.37
निफ्टी एफएमसीजी-0.72
निफ्टी आईटी-0.48
निफ्टी मीडिया-0.36
निफ्टी मेटल0.09
निफ्टी फार्मा-0.83
निफ्टी पीएसयू बैंक-0.15
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.30
निफ्टी रियल्टी-0.46
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.48
निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स0.12
निफ्टी ऑयल एंड गैस-0.96
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.17

बाजार में गिरावट की बड़ी वजहें

ट्रंप की टैरिफ धमकियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की धमकी देते हुए कहा कि भारत रूस से तेल खरीदकर मुनाफा कमा रहा है। उन्होंने कहा, "भारत रूस से भारी मात्रा में तेल खरीद रहा है और फिर उसे खुले बाजार में मुनाफे के साथ बेच रहा है। इसलिए मैं भारत द्वारा अमेरिका को दिए जाने वाले टैरिफ को काफी बढ़ाने जा रहा हूं।"

इससे भारत और अमेरिका के व्यापार संबंधों में तनाव आने की आशंका है। भारत ने ट्रंप के इस बयान को "अनुचित और असंगत" बताया है और कहा है कि वह अपने आर्थिक हितों की रक्षा करेगा।

FII की बिकवाली जारी

सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने ₹2,566.51 करोड़ के शेयर बेचे। पिछले कुछ समय से FII लगातार बिकवाली कर रहे हैं, जिससे भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है और बाजार की स्थिरता और निवेशकों की भावनाओं पर असर पड़ रहा है।

RBI की पॉलिसी मीटिंग पर नजर

निवेशकों की नजर अब बुधवार को होने वाली RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) के ऐलानों पर है। हाल ही में खुदरा महंगाई 6 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गई है, लेकिन RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने हाल ही में संकेत दिया था कि ब्याज दरों में कटौती को लेकर RBI अभी भी सतर्क रुख अपनाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख