मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड July 25, 2025, 16:05 IST
सारांश
Stock Market Wrap: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.61 फीसदी तक टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में तो 2.10 फीसदी की गिरावट रही।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला जारी है।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से सिर्फ एक शेयर की हरे निशान पर क्लोजिंग हुई, जबकि बाकी 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। Sun Pharmaceutical के शेयरों में आज 0.52 फीसदी की बढ़त रही। दूसरी ओर, टॉप लूजर्स में Bajaj Finance, Power Grid, Tech Mahindra, Bajaj Finserv और Infosys के शेयर शामिल हैं।
आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.61 फीसदी तक टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में तो 2.10 फीसदी की गिरावट रही।
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज निफ्टी फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी मीडिया में देखने को मिली है।
| सेक्टर का नाम | स्थिति | बदलाव |
|---|---|---|
| निफ्टी ऑटो | गिरावट | -1.27% |
| निफ्टी एफएमसीजी | गिरावट | -0.92% |
| निफ्टी आईटी | गिरावट | -1.42% |
| निफ्टी मीडिया | भारी गिरावट | -2.61% |
| निफ्टी मेटल | गिरावट | -1.64% |
| निफ्टी फार्मा | बढ़त | +0.54% |
| निफ्टी पीएसयू बैंक | गिरावट | -1.70% |
| निफ्टी प्राइवेट बैंक | गिरावट | -0.97% |
| निफ्टी रियल्टी | गिरावट | -0.99% |
| निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | बढ़त | +0.69% |
| निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स | गिरावट | -1.05% |
| निफ्टी ऑयल एंड गैस | गिरावट | -1.96% |
भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला जारी है, जिससे निवेशकों में घबराहट देखी जा रही है। गुरुवार को FIIs ने कुल ₹2,133.69 करोड़ की नेट बिकवाली की। बीते चार ट्रेडिंग सत्रों में FIIs अब तक ₹11,572 करोड़ के शेयर बेच चुके हैं।
शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखी गई। निवेशकों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन और कई सेंट्रल बैंक की बैठकों से पहले मुनाफा वसूली की। जापान का निक्केई 0.87% गिरा, हांगकांग का हैंगसेंग 1.07% टूटा, जबकि कोरिया का कोस्पी और शंघाई कंपोज़िट में भी हल्की गिरावट रही।
शुक्रवार को बजाज फाइनेंस के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई, जबकि कंपनी ने जून तिमाही में ₹4700 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹3,912 करोड़ से 20% ज्यादा था। इसके बावजूद, BSE पर कंपनी का शेयर 4.81% तक गिरकर 912.85 रुपये पर बंद हुआ।
बजाज फिनसर्व के शेयर भी 2.26% गिरकर ₹1,986.10 पर बंद हुए। वहीं बजाज ऑटो के शेयरों में 2.58% की गिरावट आई। इसकी वजह यह रही कि कंपनी के एमडी राजीव बजाज ने कहा कि चीन द्वारा रेयर अर्थ मैग्नेट के एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाने के कारण अगस्त में इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन शून्य हो सकता है।
बाजार में गिरावट की एक और वजह रही बड़ी कंपनियों के उम्मीद से कमजोर तिमाही नतीजे। फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनी नेस्ले इंडिया ने ₹647 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹746 करोड़ से 13% कम है। कंपनी ने कहा कि कच्चे माल की महंगाई इसका मुख्य कारण रही।
दूसरी ओर, कोलगेट पामोलिव इंडिया ने भी जून तिमाही में कमजोर प्रदर्शन किया और उसका मुनाफा 12% गिरकर ₹321 करोड़ रह गया। कंपनी की कुल आय ₹1,486 करोड़ से घटकर ₹1,421 करोड़ रह गई, जो सालाना आधार पर 4.3% की गिरावट है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
Offer for Sale (OFS): Meaning, How It Works & Price Impact
How CPI Inflation Affects the Stock Market
RBI Annual Report: Key Indicators Every Investor Should Track
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs