return to news
  1. Stock Market Wrap: FII सेलिंग और कमजोर नतीजों ने डाला बाजार पर असर, Sensex 721 अंक लुढ़का, Nifty 24837 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: FII सेलिंग और कमजोर नतीजों ने डाला बाजार पर असर, Sensex 721 अंक लुढ़का, Nifty 24837 पर बंद

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड July 25, 2025, 16:05 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Wrap: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.61 फीसदी तक टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में तो 2.10 फीसदी की गिरावट रही।

Stock Market

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला जारी है।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 25 जुलाई को बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली, एशियाई बाजारों में गिरावट और उम्मीद से कमजोर तिमाही नतीजों ने मार्केट सेंटीमेंट पर असर डाला है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 721.08 अंकों की बड़ी गिरावट रही और यह लुढ़ककर 81463.09 के स्तर पर आ गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी आज 225.10 अंकों की कमजोरी देखी गई और यह 24837 के लेवल तक टूट गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bajaj Finance, Power Grid रहे टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से सिर्फ एक शेयर की हरे निशान पर क्लोजिंग हुई, जबकि बाकी 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। Sun Pharmaceutical के शेयरों में आज 0.52 फीसदी की बढ़त रही। दूसरी ओर, टॉप लूजर्स में Bajaj Finance, Power Grid, Tech Mahindra, Bajaj Finserv और Infosys के शेयर शामिल हैं।

मिड-स्मॉलकैप में जबरदस्त बिकवाली

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.61 फीसदी तक टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में तो 2.10 फीसदी की गिरावट रही।

निफ्टी फार्मा को छोड़कर सभी इंडेक्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज निफ्टी फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी मीडिया में देखने को मिली है।

सेक्टर का नामस्थितिबदलाव
निफ्टी ऑटोगिरावट-1.27%
निफ्टी एफएमसीजीगिरावट-0.92%
निफ्टी आईटीगिरावट-1.42%
निफ्टी मीडियाभारी गिरावट-2.61%
निफ्टी मेटलगिरावट-1.64%
निफ्टी फार्माबढ़त+0.54%
निफ्टी पीएसयू बैंकगिरावट-1.70%
निफ्टी प्राइवेट बैंकगिरावट-0.97%
निफ्टी रियल्टीगिरावट-0.99%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्सबढ़त+0.69%
निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्सगिरावट-1.05%
निफ्टी ऑयल एंड गैसगिरावट-1.96%

बाजार में गिरावट की बड़ी वजहें

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला जारी है, जिससे निवेशकों में घबराहट देखी जा रही है। गुरुवार को FIIs ने कुल ₹2,133.69 करोड़ की नेट बिकवाली की। बीते चार ट्रेडिंग सत्रों में FIIs अब तक ₹11,572 करोड़ के शेयर बेच चुके हैं।

कमजोर एशियाई बाजारों का असर

शुक्रवार को एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखी गई। निवेशकों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन और कई सेंट्रल बैंक की बैठकों से पहले मुनाफा वसूली की। जापान का निक्केई 0.87% गिरा, हांगकांग का हैंगसेंग 1.07% टूटा, जबकि कोरिया का कोस्पी और शंघाई कंपोज़िट में भी हल्की गिरावट रही।

बजाज के शेयरों में भारी गिरावट

शुक्रवार को बजाज फाइनेंस के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई, जबकि कंपनी ने जून तिमाही में ₹4700 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹3,912 करोड़ से 20% ज्यादा था। इसके बावजूद, BSE पर कंपनी का शेयर 4.81% तक गिरकर 912.85 रुपये पर बंद हुआ।

बजाज फिनसर्व के शेयर भी 2.26% गिरकर ₹1,986.10 पर बंद हुए। वहीं बजाज ऑटो के शेयरों में 2.58% की गिरावट आई। इसकी वजह यह रही कि कंपनी के एमडी राजीव बजाज ने कहा कि चीन द्वारा रेयर अर्थ मैग्नेट के एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाने के कारण अगस्त में इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन शून्य हो सकता है।

कमजोर नतीजों से बिगड़ा सेंटीमेंट

बाजार में गिरावट की एक और वजह रही बड़ी कंपनियों के उम्मीद से कमजोर तिमाही नतीजे। फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनी नेस्ले इंडिया ने ₹647 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹746 करोड़ से 13% कम है। कंपनी ने कहा कि कच्चे माल की महंगाई इसका मुख्य कारण रही।

दूसरी ओर, कोलगेट पामोलिव इंडिया ने भी जून तिमाही में कमजोर प्रदर्शन किया और उसका मुनाफा 12% गिरकर ₹321 करोड़ रह गया। कंपनी की कुल आय ₹1,486 करोड़ से घटकर ₹1,421 करोड़ रह गई, जो सालाना आधार पर 4.3% की गिरावट है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख