return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex 501 अंक लुढ़का, Nifty 25000 के नीचे, Nifty Private Bank में जबरदस्त दबाव

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex 501 अंक लुढ़का, Nifty 25000 के नीचे, Nifty Private Bank में जबरदस्त दबाव

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 18, 2025, 15:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Axis Bank के शेयरों में रही और यह करीब 5 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके अलावा, BEL, Bharti Airtel, Kotak Mahindra Bank और HDFC Bank के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 18 जुलाई को जमकर बिकवाली देखी गई। अप्रैल-जून तिमाही में कई कंपनियों के नतीजे कमजोर रहे, जिसके चलते मार्केट सेंटीमेंट पर असर पड़ा है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 501.51 अंकों की गिरावट रही और यह 81,757.73 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, Nifty 50 में भी आज 143.05 अंकों की कमजोरी रही और यह 24,968.40 के स्तर तक लुढ़क गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Axis Bank समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Axis Bank के शेयरों में रही और यह करीब 5 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके अलावा, BEL, Bharti Airtel, Kotak Mahindra Bank और HDFC Bank के शेयर भी लाल निशान पर बंद हुए हैं। हालांकि, Bajaj Finance, Tata Steel, ICICI Bank और HCL Technologies के शेयरों में बढ़त तर्ज की गई।

मिड-स्मॉलकैप शेयरों पर भी दबाव

आज NSE पर मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.70 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.82 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी प्राइवेट बैंक समेत इन सेक्टर्स में बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी प्राइवेट बैंक में रही और यह करीब 1.50 फीसदी लुढ़क गया। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, FMCG, फार्मा, PSU बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी मीडिया में करीब एक फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा, निफ्टी मेटल और आईटी इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख