return to news
  1. Stock Market Wrap: Auto और Banking सेक्टर्स चमके, Sensex 918 अंक उछला, Nifty 24050 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Auto और Banking सेक्टर्स चमके, Sensex 918 अंक उछला, Nifty 24050 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 10, 2026, 15:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Asian Paints, ICICI Bank, M&M, Bajaj Finserv और SBIN के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Sun Pharma, Infosys, TCS, Tech Mahindra और HCL Tech के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त खरीदारी देखी गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज 10 अप्रैल का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 918.60 अंकों की तेजी देखी गई और यह 77550.25 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 275.50 अंक बढ़कर 24050.60 के लेवल पर पहुंच गया है। आज बैंकिंग शेयरों में जमकर खरीदारी देखी गई, जिसका असर शेयर बाजार पर दिखा। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की उम्मीदों ने भी सेंटीमेंट बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Asian Paints, ICICI Bank समेत ये शेयर चढ़े

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Asian Paints, ICICI Bank, M&M, Bajaj Finserv और SBIN के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Sun Pharma, Infosys, TCS, Tech Mahindra और HCL Tech के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.53 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.65 फीसदी तक की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी ऑटो समेत इन सेक्टर्स में हरियाली

सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी ऑटो में रही और यह 2.88 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, रियल्टी, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी करीब 2 फीसदी तक बढ़ गए। दूसरी तरफ निफ्टी IT में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+2.85%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+2.11%
निफ्टी FMCG+1.16%
निफ्टी आईटी-1.91%
निफ्टी मीडिया+1.96%
निफ्टी मेटल+1.04%
निफ्टी फार्मा+0.13%
निफ्टी PSU बैंक+2.01%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+1.98%
निफ्टी रियल्टी+2.08%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+0.12%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+1.74%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.91%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+1.11%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+1.89%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+1.51%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-0.18%
निफ्टी केमिकल्स+1.29%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+0.65%

बाजार में तेजी की क्या है वजहें

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। कुछ दिनों पहले सीजफायर के बावजूद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। हालांकि अब नई खबर यह है कि इस वीकेंड पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच बातचीत होनी है। इस खबर से सीजफायर की उम्मीदों को सपोर्ट मिला है।

इसके अलावा क्रूड ऑयल 100 डॉलर के नीचे आ गया है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी मजबूती नजर आ रही है। बैंकिंग शेयरों में आज भारी खरीदारी देखी गई। इन फैक्टर्स ने बाजार का सेंटीमेंट बेहतर किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख