return to news
  1. Stock Market Wrap: IT और Metal शेयरों ने कराई वापसी, Sensex 509 अंक चढ़ा, Nifty 23123 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: IT और Metal शेयरों ने कराई वापसी, Sensex 509 अंक चढ़ा, Nifty 23123 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 07, 2026, 16:10 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी TCS, Infosys, HCL Tech, Bharti Airtel और Tech Mahindra जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ IndiGo, Adani Ports, M&M, Trent और Titan जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 7 अप्रैल को एक बार फिर शानदार रिकवरी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 509.73 अंकों की तेजी रही और यह 74616.58 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 155.40 अंक उछलकर 23123.65 के स्तर पर बंद हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि आज शुरुआती कारोबार में बाजार में बिकवाली का दबाव था, लेकिन बाद में इसमें रिकवरी देखी गई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

TCS, Infosys समेत ये शेयर चढ़े

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी TCS, Infosys, HCL Tech, Bharti Airtel और Tech Mahindra जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ IndiGo, Adani Ports, M&M, Trent और Titan जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे। आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.13 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.13 फीसदी लुढ़क गया।

IT और Metal सेक्टर में जोरदार खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी IT में रही और यह 2 फीसदी से अधिक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी मेटल, FMCG, मीडिया और फार्मा जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी PSU बैंक में बिकवाली देखी गई।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+0.09%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.34%
निफ्टी FMCG+0.82%
निफ्टी आईटी+2.50%
निफ्टी मीडिया+0.80%
निफ्टी मेटल+1.55%
निफ्टी फार्मा+0.15%
निफ्टी PSU बैंक-0.71%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+0.49%
निफ्टी रियल्टी+1.67%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+0.21%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-0.19%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.50%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+0.14%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+0.08%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-0.22%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+0.84%
निफ्टी केमिकल्स+0.36%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+0.19%

बाजार में आज क्यों आई रिकवरी

शेयर बाजार में आज की रिकवरी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। निफ्टी IT और मेटल शेयरों में मजबूत खरीदारी ने बाजार को ऊपर खींच लिया। युद्ध के चलते बाजार में पहले ही काफी गिरावट आ चुकी है। ऐसे में अब निचले स्तरों पर खरीदारी हो रही है। ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर की उम्मीदों ने भी तनाव कम किया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख