return to news
  1. Stock Market Wrap: 2 दिन में निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ डूबे, FII की बिकवाली समेत इन फैक्टर्स से बिगड़ा सेंटीमेंट

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: 2 दिन में निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ डूबे, FII की बिकवाली समेत इन फैक्टर्स से बिगड़ा सेंटीमेंट

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 31, 2025, 15:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 31 अक्टूबर को घटकर 4,70,20,804.15 करोड़ रुपये हो गया। यह दो दिन पहले यानी 29 अक्टूबर को 4,74,27,220.93 करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप दो दिन में करीब 4.06 लाख करोड़ रुपये घट गया।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market: विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज 31 अक्टूबर को लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। आज के कारोबार में BSE Sensex में 465.75 अंकों की कमजोरी रही और यह टूटकर 83938.71 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 155.75 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 25722.10 के लेवल पर बंद हुआ। FII की लगातार बिकवाली के अलावा कमजोर ग्लोबल संकेतों ने भी मार्केट सेंटीमेंट पर असर डाला है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

निवेशकों को 2 दिन में 4 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 31 अक्टूबर को घटकर 4,70,20,804.15 करोड़ रुपये हो गया। यह दो दिन पहले यानी 29 अक्टूबर को 4,74,27,220.93 करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप दो दिन में करीब 4.06 लाख करोड़ रुपये घट गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को 4.06 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

Eternal, NTPC समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, NTPC, Kotak Mahindra Bank, Bajaj Finserv और ICICI Bank जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Bharat Electronics, Larsen and Toubro, TCS और ITC के शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

मिड-स्मॉलकैप स्टॉक्स ने भी किया निराश

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.45 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी आज 0.48 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

मेटल समेत कई सेक्टर्स में गिरावट

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स ने निराश किया है। सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मीडिया और मेटल में देखने को मिली। इसके अलावा, निफ्टी IT, FMCG, फार्मा जैसे कई इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। हालांकि, निफ्टी PSU बैंक 1 फीसदी से अधिक उछल गया।

सूचकांक (Index)प्रतिशत बदलाव (%)
निफ्टी ऑटो-0.07
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-0.72
निफ्टी एफएमसीजी-0.24
निफ्टी आईटी-0.54
निफ्टी मीडिया-1.32
निफ्टी मेटल-1.09
निफ्टी फार्मा-0.55
निफ्टी पीएसयू बैंक+1.56
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.75
निफ्टी रियल्टी-0.35
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.89
निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स-0.74
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.07
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.69
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक-0.64
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-0.01
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-1.11

बाजार में गिरावट की 3 बड़ी वजहें

FII की बिकवाली

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को ₹3,077.59 करोड़ के शेयर बेचे, जो लगातार दूसरा दिन रहा जब उन्होंने भारतीय बाजार से पैसा निकाला। बुधवार को भी उन्होंने ₹2540.16 करोड़ की बिकवाली की थी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी से बाजार की धारणा कमजोर हुई है।

कमजोर ग्लोबल संकेत

एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। शंघाई (SSE Composite Index) और हांगकांग (Hang Seng Index) के बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही, अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को नेगेटिव टेरिटरी में बंद हुए, जिससे भारतीय बाजार की शुरुआत भी कमजोर रही।

अमेरिका-चीन व्यापार समझौते पर अनिश्चितता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की गुरुवार को दक्षिण कोरिया के एयरबेस पर हुई मुलाकात में दोनों नेताओं ने व्यापार तनाव कम करने को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। हालांकि, विश्लेषकों ने कहा कि इन चर्चाओं में कोई ठोस और व्यापक व्यापार समझौता नहीं हुआ।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख