return to news
  1. Stock Market Wrap: सीजफायर की उम्मीदों से लगातार दूसरे दिन चढ़ा बाजार, Sensex 1205 अंक उछला, Nifty 23306 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: सीजफायर की उम्मीदों से लगातार दूसरे दिन चढ़ा बाजार, Sensex 1205 अंक उछला, Nifty 23306 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 25, 2026, 15:57 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी UltraTech Cement, Bajaj Finance, Larsen and Toubro, IndiGo और Trent जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Tech Mahindra, Power Grid, TCS और BEL जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की उम्मीदों के चलते आज भारतीय शेयर बाजार में जमकर खरीदारी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1205 अंकों की तेजी देखी गई और यह 75273.45 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 394.05 अंक बढ़कर 23306.45 के स्तर पर बंद हुआ है। यह लगातार दूसरा कारोबारी दिन है जब शेयर बाजार में जबरदस्त रैली आई है। इन दो दिनों में Sensex करीब 3.50 फीसदी चढ़ा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

UltraTech Cement समेत इन शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी UltraTech Cement, Bajaj Finance, Larsen and Toubro, IndiGo और Trent जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Tech Mahindra, Power Grid, TCS और BEL जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.32 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 2.61 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

रियल्टी, मेटल, PSU बैंक समेत सभी इंडेक्स में हरियाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी रियल्टी, मेटल, PSU बैंक और ऑटो इंडेक्स में देखी गई और ये सभी 2 फीसदी से ज्यादा उछल गए। इसके अलावा निफ्टी FMCG, मीडिया, फार्मा और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में भी अच्छी तेजी आई।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+2.22%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+2.26%
निफ्टी FMCG+1.89%
निफ्टी आईटी+0.08%
निफ्टी मीडिया+1.13%
निफ्टी मेटल+2.56%
निफ्टी फार्मा+1.98%
निफ्टी PSU बैंक+2.67%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+1.81%
निफ्टी रियल्टी+2.69%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+2.05%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+3.51%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.71%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+2.22%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+2.77%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+2.61%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+1.33%
निफ्टी केमिकल्स+2.68%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+2.03%

बाजार में तेजी की क्या है वजहें

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। रॉयटर्स के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में प्रगति हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान दोनों ने समझौते के लिए अपनी-अपनी शर्तें रख दी है। इससे उम्मीद बन रही है कि दोनों देशों के बीच आगे बातचीत पर सहमति बन सकती है।

इस खबर के बीच आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आई है। इसका भाव करीब 5 फीसदी टूटकर 95.69 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। भारत के लिए यह राहत की बात है क्योंकि वह अपना ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख