return to news
  1. Stock Market Wrap: शेयर बाजार में AI का खौफ, Sensex 1068 अंक लुढ़का, Nifty 25424 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: शेयर बाजार में AI का खौफ, Sensex 1068 अंक लुढ़का, Nifty 25424 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 24, 2026, 15:38 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Tech Mahindra, HCL Tech, Eternal, Infosys और TCS जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ NTPC, Titan, Hindustan Unilever, Tata Steel और Power Grid जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market Crash: IT शेयरों में भारी बिकवाली के चलते आज 24 फरवरी को शेयर बाजार क्रैश हो गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1068.74 अंक टूटकर 82,225.92 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 288.35 अंकों की गिरावट के साथ 25424.65 के स्तर पर बंद हुआ है। बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे, लेकिन सबसे बड़ी वजह Nifty IT इंडेक्स का करीब 5% टूटना है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tech Mahindra, HCL Tech में सबसे ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Tech Mahindra, HCL Tech, Eternal, Infosys और TCS जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ NTPC, Titan, Hindustan Unilever, Tata Steel और Power Grid जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.45 फीसदी तक टूट गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.69 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी IT समेत ये इंडेक्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी IT में रही और यह करीब 5 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, मीडिया, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG, मेटल, फार्मा और PSU बैंक इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिली।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-0.45%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-0.40%
निफ्टी FMCG-0.19%
निफ्टी आईटी-4.74%
निफ्टी मीडिया-1.31%
निफ्टी मेटल+0.93%
निफ्टी फार्मा+0.24%
निफ्टी PSU बैंक+0.29%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.47%
निफ्टी रियल्टी-2.54%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+0.22%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-0.09%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.50%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+0.35%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-0.43%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+0.11%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-3.82%
निफ्टी केमिकल्स-1.07%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+0.12%

क्या है बाजार में गिरावट की वजह

IT शेयरों की बिकवाली बाजार गिरने की सबसे बड़ी वजह रही। इसकी जड़ में AI को लेकर बढ़ती चिंताएं हैं। AI कंपनी Anthropic ने दावा किया है कि उसके Claude Code टूल्स पुराने सॉफ्टवेयर सिस्टम को आधुनिक बनाने की लागत और जटिलता काफी हद तक कम कर सकते हैं।

इसके अलावा आज रुपया 7 पैसे गिरकर 90.96 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने उन देशों को धमकी दी है, जिन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील कर ली है। उन्होंने इन देशों को नए ट्रेड समझौतों से पीछे हटने पर ज्यादा टैरिफ लगाने की चेतावनी दी। मंगलवार को Nifty डेरिवेटिव्स की साप्ताहिक एक्सपायरी भी है। इन सभी वजहों से बाजार में गिरावट देखने को मिली।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख