return to news
  1. Stock Market Wrap: टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बाजार को राहत, Sensex 479 अंक उछला, Nifty 25713 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बाजार को राहत, Sensex 479 अंक उछला, Nifty 25713 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 23, 2026, 15:39 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Adani Ports, Kotak Mahindra Bank, UltraTech Cement, Power Grid और Axis Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Infosys, Tech Mahindra, Trent, HCL Tech और ITC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला जुला रहा।

Stock Market Wrap: टैरिफ पर सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद आज 23 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में जमकर खरीदारी देखने को मिली। आज के कारोबार में BSE Sensex 479.95 अंक उछलकर 83,294.66 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 141.75 अंकों की बढ़त के साथ 25713 के स्तर पर बंद हुआ है। बता दें कि अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप के भारी टैरिफ को अवैध बताया, हालांकि ट्रंप ने बाद में टैरिफ वापस 15 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Adani Ports, Kotak Mahindra Bank में तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Adani Ports, Kotak Mahindra Bank, UltraTech Cement, Power Grid और Axis Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Infosys, Tech Mahindra, Trent, HCL Tech और ITC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला जुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.44 फीसदी की गिरावट देखी गई। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.29 फीसदी उछल गया।

PSU बैंक, ऑटो स्टॉक्स में खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन भी मिला-जुला रहा। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया और फार्मा जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी IT, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+0.83%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.73%
निफ्टी FMCG+0.70%
निफ्टी आईटी-1.42%
निफ्टी मीडिया+0.20%
निफ्टी मेटल-0.23%
निफ्टी फार्मा+0.56%
निफ्टी PSU बैंक+1.36%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+0.34%
निफ्टी रियल्टी-0.19%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+0.49%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-0.26%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.49%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+1.03%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+0.39%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-0.75%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-1.50%
निफ्टी केमिकल्स-1.41%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+0.78%

बाजार में तेजी की क्या है वजहें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए व्यापक टैरिफ को खारिज कर दिया। ये टैरिफ एक ऐसे कानून के तहत लगाए गए थे, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर राष्ट्रीय आपात स्थिति में किया जाता है। कोर्ट के इस फैसले का वैश्विक व्यापार और अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर माना जा रहा है।

हालांकि, शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि वह सभी देशों से होने वाले अमेरिकी आयात पर अस्थायी टैरिफ को 10% से बढ़ाकर 15% कर देंगे, जो इस कानून के तहत अधिकतम सीमा है। इसके बावजूद बाजार ने कोर्ट के फैसले को राहत भरी खबर के तौर पर लिया। इसके अलावा, भारत ने अपने ट्रेड नेगोशिएटिंग टीम की अमेरिका यात्रा को टाल दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह अच्छा कदम है। बाजार के नजरिए से यह फैसला जरूर सकारात्मक है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख