return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex-Nifty रिकॉर्ड हाई के करीब, FII की खरीदारी और Nvidia के नतीजों ने बनाया माहौल

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex-Nifty रिकॉर्ड हाई के करीब, FII की खरीदारी और Nvidia के नतीजों ने बनाया माहौल

Shubham Singh Thakur

5 min read | अपडेटेड November 20, 2025, 15:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: आज के कारोबार में 50 शेयरों वाला NIFTY50 इंडेक्स 26,246.65 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। यह 27 सितंबर 2024 को रिकॉर्ड किए गए अपने ऑल-टाइम पीक 26,277.35 से 60 पॉइंट्स कम है। यह सितंबर 2024 के बाद पहली बार था जब इंडेक्स ने 26,200 का लेवल पार किया।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला जुला रहा।

Stock Market: मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज 20 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में जमकर खरीदारी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 446.21 अंकों की बढ़त रही और यह 85,632.68 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 139.50 अंकों की शानदार तेजी दर्ज की गई और यह 26,192.15 के लेवल पर बंद हुआ। Nvidia की अच्छी कमाई के बीच आज दुनियाभर के शेयर बाजारों में हरियाली छाई रही। इसके अलावा, विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी ने भी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रिकॉर्ड हाई के करीब पहुंचा बाजार

आज के कारोबार में 50 शेयरों वाला NIFTY50 इंडेक्स 26,246.65 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। यह 27 सितंबर 2024 को रिकॉर्ड किए गए अपने ऑल-टाइम पीक 26,277.35 से 60 पॉइंट्स कम है। यह सितंबर 2024 के बाद पहली बार था जब इंडेक्स ने 26,200 का लेवल पार किया। दूसरी ओर, BSE SENSEX भी आज 85,801.70 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो इसके रिकॉर्ड हाई 85,978.25 से 177 पॉइंट्स कम है।

Bajaj Finserv, Bajaj Finance समेत ये शेयर चढ़े

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Bajaj Finserv, Bajaj Finance, Reliance Industries, HDFC Bank और Tech Mahindra जैसे शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा Asian Paints, HCL Technologies, Titan Company, Hindustan Unilever और Kotak Mahindra Bank जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में सुस्ती देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स महज 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट देखी गई।

निफ्टी ऑटो, FMCG समेत इन सेक्टर्स में मजबूती

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी ऑटो, FMCG, IT और मेटल जैसे सेक्टर आज हरे निशान पर बंद हुए हैं। वहीं निफ्टी मीडिया, फार्मा और PSU बैंक इंडेक्स में कमजोरी देखी गई।

इंडेक्सप्रतिशत बदलाव (%)
Nifty Auto0.44
Nifty Financial Services 25/500.70
Nifty FMCG0.08
Nifty IT0.00
Nifty Media-1.54
Nifty Metal0.02
Nifty Pharma-0.18
Nifty PSU Bank-0.89
Nifty Private Bank0.31
Nifty Realty-0.14
Nifty Healthcare Index-0.11
Nifty Consumer Durables-0.53
Nifty Oil & Gas0.55
Nifty MidSmall Healthcare-0.01
Nifty Financial Services Ex-Bank0.89
Nifty MidSmall Financial Services-0.07
Nifty MidSmall IT & Telecom-0.38
Nifty Chemicals0.41
Nifty500 Healthcare-0.04

बाजार में तेजी की क्या है वजहें

FII की खरीदारी से बाजार को मजबूती

बुधवार को विदेशी निवेशकों (FII) ने भारतीय शेयर बाजार में अच्छी खरीदारी की। उन्होंने करीब ₹1580 करोड़ के शेयर खरीदे। इस खरीदारी से घरेलू बाजारों में सकारात्मक माहौल बना और निवेशकों का भरोसा बढ़ा। FII की लगातार खरीद आमतौर पर बाजार के लिए अच्छा संकेत मानी जाती है।

ग्लोबल मार्केट्स में मजबूत संकेत

Nvidia के बेहतर नतीजों के चलते आज दुनियाभर के बाजारों में तेजी देखी गई। एशियाई बाजार बुधवार को हरे निशान में थे। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 दोनों ही 3% से ज्यादा चढ़े। चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग भी बढ़त में रहे। अमेरिकी बाजार भी पिछले सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, पूरी दुनिया के बाजार फिलहाल भारत को एक स्थिर और मजबूत माहौल दे रहे हैं। खासकर अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों की जोरदार रिकवरी और Nvidia की मजबूत गाइडेंस से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

India–US ट्रेड डील की उम्मीद से सेंटीमेंट बेहतर

निवेशक भारत–अमेरिका ट्रेड डील को लेकर आशावादी हैं। 18 नवंबर को ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील जल्द हो सकती है। इस प्रस्तावित ट्रेड समझौते का पहला चरण लगभग अंतिम दौर में बताया जा रहा है। यह डील अमेरिका द्वारा भारतीय सामान पर लगाए गए 50% भारी टैरिफ, और रूस से तेल खरीदने को लेकर लगे 25% पेनल्टी को सुलझा सकती है।

SBI को Q2 में 7.5% या उससे ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद

SBI की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत की GDP ग्रोथ दूसरी तिमाही में 7.5% या उससे अधिक रहने की उम्मीद है। यह तेजी खासकर फेस्टिव सीजन की मजबूत बिक्री, GST रेट कट से आई मांग, और निवेश गतिविधियों में सुधार की वजह से है। रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में खपत बढ़ी है, जबकि सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी तेजी देखने को मिल रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख