return to news
  1. Stock Market Wrap: शानदार तेजी के बाद बाजार ने गंवाई बढ़त, Sensex 325 अंक उछला, Nifty 23114 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: शानदार तेजी के बाद बाजार ने गंवाई बढ़त, Sensex 325 अंक उछला, Nifty 23114 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 20, 2026, 15:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Tata Steel, Tech Mahindra, Infosys, Trent और RIL के शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ HDFC Bank, BEL, ICICI Bank, Bajaj Finserv और Kotak Mahindra Bank जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 20 मार्च का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आज के कारोबार में Sensex में 325.72 अंकों की तेजी रही और यह 74,532.96 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा Nifty 50 भी 112.35 अंकों की बढ़त के साथ 23114.50 के स्तर पर बंद हुआ है। एक समय पर Sensex ने करीब 1080 अंकों की बढ़त के साथ 75,286.39 के स्तर को छू लिया था। हालांकि यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी और बाजार ने अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Steel, Tech Mahindra समेत इन शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Tata Steel, Tech Mahindra, Infosys, Trent और RIL के शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ HDFC Bank, BEL, ICICI Bank, Bajaj Finserv और Kotak Mahindra Bank जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.58 फीसदी उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई।

Nifty IT, Pharma समेत इन सेक्टर्स में खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए, लेकिन कई इंडेक्स ने अपनी तेजी का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। निफ्टी IT, PSU Bank और Pharma इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो, FMCG और मेटल इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि निफ्टी मीडिया और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान पर चले गए।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+0.84%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-0.78%
निफ्टी FMCG+0.31%
निफ्टी आईटी+2.17%
निफ्टी मीडिया-0.48%
निफ्टी मेटल+1.45%
निफ्टी फार्मा+1.99%
निफ्टी PSU बैंक+2.07%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.52%
निफ्टी रियल्टी-0.93%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+1.89%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+0.72%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.55%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+1.46%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-0.68%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-0.23%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+1.48%
निफ्टी केमिकल्स+0.16%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+1.44%

बाजार ने क्यों गंवाई बढ़त?

शेयर बाजार ने तेजी के बाद बंद होने से पहले अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। इस बिकवाली की एक वजह कमजोर रुपया है। 19 मार्च को भारतीय रुपया गिरकर 93.33 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध ने भी सेंटीमेंट पर असर डाला है।

इसके अलावा ब्रेंट क्रूड में आज गिरावट देखी गई, लेकिन फिर भी यह 107 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। बाजार में गिरावट की एक वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी है। FIIs ने 19 मार्च 2026 को लगभग 7558 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख