return to news
  1. Stock Market Wrap: बाजार की मजबूत वापसी, Sensex 316 अंक चढ़ा, Nifty 25571 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: बाजार की मजबूत वापसी, Sensex 316 अंक चढ़ा, Nifty 25571 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 20, 2026, 15:44 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी NTPC, L&T, Hindustan Unilever, Bajaj Finserv, Power Grid और Tata Steel जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Tech Mahindra, Infosys, HCL Tech, Eternal और Bharti Airtel जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार में आज 20 फरवरी को शानदार तेजी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 316.57 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 82,814.71 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 116.90 अंक बढ़कर 25571.25 के लेवल पर बंद हुआ। पिछले सत्र में बाजार में भारी गिरावट आई थी, जिससे कई मजबूत कंपनियों के शेयर आकर्षक कीमतों पर आ गए थे। ऐसे में आज निवेशकों ने वैल्यू बाइंग की, जिससे बाजार को सहारा मिला।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NTPC, L&T समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी NTPC, L&T, Hindustan Unilever, Bajaj Finserv, Power Grid और Tata Steel जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Tech Mahindra, Infosys, HCL Tech, Eternal और Bharti Airtel जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.36 फीसदी उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Banking और FMCG में खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी PSU बैंक में रही। इसके अलावा FMCG, मेटल, ऑटो और फार्मा जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि IT शेयरों में दबाव दिखा।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+0.41%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.38%
निफ्टी FMCG+0.56%
निफ्टी आईटी-0.98%
निफ्टी मीडिया-0.28%
निफ्टी मेटल+1.25%
निफ्टी फार्मा+0.10%
निफ्टी PSU बैंक+1.68%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+0.52%
निफ्टी रियल्टी+0.35%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+0.27%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+0.35%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.47%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.23%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+0.62%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+0.71%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-0.83%
निफ्टी केमिकल्स-0.06%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+0.06%

बाजार में तेजी की क्या है वजहें

आज FMCG शेयरों और बैंकिंग/फाइनेंशियल शेयरों में तगड़ी खरीदारी देखी गई। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच भारतीय डिफेंस शेयरों में भी तेजी नजर आई। पिछले सत्र में बाजार में भारी गिरावट आई थी, जिससे कई मजबूत कंपनियों के शेयर आकर्षक कीमतों पर आ गए थे। निवेशकों ने आज निचले स्तरों पर "Value Buying" शुरू की, जिससे बाजार को सहारा मिला।

हालांकि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी हुई है, लेकिन कुछ एशियाई बाजारों (जैसे दक्षिण कोरिया का Kospi) में तेजी और अमेरिकी वायदा में बढ़त ने भारतीय निवेशकों का हौसला बढ़ाया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख