return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex 800 अंक टूटने के बाद संभला, Nifty 24716 पर बंद, रिकवरी की ये हैं वजहें

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex 800 अंक टूटने के बाद संभला, Nifty 24716 पर बंद, रिकवरी की ये हैं वजहें

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 02, 2025, 15:49 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगामी RBI पॉलिसी में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। इसके अलावा, मजबूत GDP आंकड़ों ने भी मार्केट सेंटीमेंट को पॉजिटिव किया है। इन वजहों के चलते मार्केट में आज रिकवरी देखने को मिली है।

Stock Market

Stock Market: सेंसेक्स करीब 77.26 अंक की गिरावट के साथ 81373.75 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 2 जून को गिरावट के बाद मजबूत रिकवरी देखने को मिली। आज के कारोबार में BSE Sensex एक समय पर करीब 800 अंक टूट गया था। हालांकि, बाजार बंद होने से पहले मार्केट ने नुकसान की भरपाई कर ली। इसके चलते सेंसेक्स करीब 77.26 अंक की गिरावट के साथ 81373.75 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 50 में 34.10 अंकों की कमजोरी रही और यह 24716.60 के स्तर पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगामी RBI पॉलिसी में ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। इसके अलावा, मजबूत GDP आंकड़ों ने भी मार्केट सेंटीमेंट को पॉजिटिव किया है। इन वजहों के चलते मार्केट में आज रिकवरी देखने को मिली है।

Adani Ports समेत इन शेयरों में एक्शन

आज के कारोबार में BSE Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इसमें से 11 शेयर हरे निशान पर बंद हुए, जबकि 19 शेयरों में गिरावट रही। सबसे ज्यादा खरीदारी Adani Ports, Mahindra And Mahindra, Power Grid, Eternal और Hindustan Unilever के शेयरों में देखने को मिली है। वहीं, टॉप लूजर्स में Tech Mahindra, Tata Steel, Tata Motors और Titan Company के शेयर शामिल हैं।

NSE पर आज स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.19 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.62 फीसदी की बढ़त रही।

बैंकिंग शेयरों में बढ़त

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो इनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। बैंकिंग शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी बैंक इंडेक्स की पॉजिटिव क्लोजिंग हुई। निफ्टी PSU बैंक और रियल्टी इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक उछल गए।

इसके साथ ही, निफ्टी प्राइवेट बैंक, FMCG और मीडिया इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि, निफ्टी ऑटो की फ्लैट क्लोजिंग हुई है। निफ्टी आईटी, मेटल और फार्मा इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

मार्केट में रिकवरी की क्या है वजहें?

मजबूत GDP आंकड़े

भारत की अर्थव्यवस्था (GDP) जनवरी-मार्च तिमाही में 7.4% की दर से बढ़ी है। पिछले साल इसी तिमाही में यह दर 8.4% थी, लेकिन इस बार की ग्रोथ भी बाजार की उम्मीदों के मुताबिक रही। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में GDP ग्रोथ 6.5% रही, जो कि पिछले साल के 9.2% से कम है। फिर भी जानकारों का कहना है कि यह आंकड़े दिखाते हैं कि देश में घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है। इससे निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा है।

RBI से ब्याज दर में कटौती की उम्मीद

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आगामी मौद्रिक नीति बैठक (6 जून) से पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि रेपो रेट में 0.25% की कटौती हो सकती है। पिछले तीन महीनों से खुदरा महंगाई (CPI) RBI के 4% के लक्ष्य से नीचे बनी हुई है। इससे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अब RBI का ध्यान महंगाई से हटकर ग्रोथ को बढ़ाने पर होगा।

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती

भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे मजबूत होकर 85.43 पर पहुंच गया। इसकी वजह डॉलर की कमजोरी और भारत के अच्छे आर्थिक आंकड़े हैं। हालांकि विदेशी निवेशकों की बिकवाली और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से रुपये की बढ़त सीमित रही।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख