return to news
  1. Stock Market Wrap: शेयर बाजार में ब्लडबाथ, Sensex 2496 अंक टूटा, Nifty 23002 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: शेयर बाजार में ब्लडबाथ, Sensex 2496 अंक टूटा, Nifty 23002 पर बंद

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड March 19, 2026, 15:48 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के सभी 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, HDFC Bank, Bajaj Finance और M&M के शेयरों में देखी गई और ये करीब 5 फीसदी तक लुढ़क गए। इसके अलावा लार्सन एंड टूब्रो (L&T) ओर IndiGo में भी 4 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी दर्ज की गई।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का जबरदस्त दबाव रहा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार आज 19 मार्च को बुरी तरह क्रैश हो गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 2496.89 अंकों की भारी गिरावट देखी गई और यह सीधे 74,207.24 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 775.65 अंकों की गिरावट के साथ 23002.15 के स्तर पर बंद हुआ है। बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते आज क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी गई। इन फैक्टर्स के चलते निवेशकों में डर का माहौल है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

निवेशकों के करीब 12 लाख करोड़ रुपये डूबे

BSE पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक आज की गिरावट से शेयर बाजार के निवेशकों के ₹12 लाख करोड़ डूब गए। बीते 18 मार्च को BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 4,39,00,831.84 करोड़ रुपये था, जो कि आज 19 मार्च को घटकर 4,27,38,901.28 करोड़ रुपये पर आ गया है। इसका मतलब है कि निवेशकों के एक दिन में 11.61 लाख करोड़ रुपये साफ हो चुके हैं।

Eternal, HDFC Bank समेत ये शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के सभी 30 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, HDFC Bank, Bajaj Finance और M&M के शेयरों में देखी गई और ये करीब 5 फीसदी तक लुढ़क गए। इसके अलावा लार्सन एंड टूब्रो (L&T) ओर IndiGo में भी 4 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी दर्ज की गई।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का जबरदस्त दबाव रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 3.19 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 2.94 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Nifty Auto समेत सभी सेक्टर्स हुए लाल

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो यहां भी चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी ऑटो इंडेक्स तो करीब 4 फीसदी टूट गया। निफ्टी IT, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मेटल में करीब 3 फीसदी की गिरावट रही।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-3.88%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-3.40%
निफ्टी FMCG-2.22%
निफ्टी आईटी-2.92%
निफ्टी मीडिया-2.94%
निफ्टी मेटल-2.85%
निफ्टी फार्मा-2.03%
निफ्टी PSU बैंक-2.48%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-3.02%
निफ्टी रियल्टी-3.54%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-2.09%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-3.22%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-1.64%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-2.45%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-3.68%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-2.91%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-2.86%
निफ्टी केमिकल्स-2.62%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-2.15%

बाजार में क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लगातार बढ़ता युद्ध है। इजरायल ने ईरान के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस क्षेत्र साउथ पार्स (South Pars) पर हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने कतर और अन्य खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरान ने कतर के Ras Laffan Industrial City पर हमला किया है, जो दुनिया का सबसे बड़ा LNG (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) एक्सपोर्ट हब है।

बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच ब्रेंट क्रूड ऑयल करीब साढ़े 7 फीसदी उछलकर 115.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। दूसरी तरफ विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी जारी है। FIIs ने बुधवार को 2714.35 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इन वजहों के बीच दुनियाभर के शेयर बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख