मार्केट न्यूज़
4 min read | अपडेटेड September 18, 2025, 15:54 IST
सारांश
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Sun Pharmaceutical, Infosys, HDFC Bank और HCL Technologies जैसे शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, Tata Motors, Trent, UltraTech Cement, Bajaj Finance और BEL के शेयर टॉप लूजर्स रहे।
Stock Market: आज फार्मा और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली है।
BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 18 सितंबर को बढ़कर 4,65,77,523.16 करोड़ रुपये हो गया। यह इस महीने की शुरुआत यानी 1 सितंबर को 4,48,85,834.98 करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप सितंबर महीने के 18 दिनों में 16.91 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 17 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Sun Pharmaceutical, Infosys, HDFC Bank और HCL Technologies जैसे शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, Tata Motors, Trent, UltraTech Cement, Bajaj Finance और BEL के शेयर टॉप लूजर्स रहे।
आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.38 फीसदी चढ़ गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.29 फीसदी की तेजी रही।
पिछले 12 कारोबारी दिनों की बात करें तो सिर्फ एक दिन ही ऐसा रहा है, जब Sensex की नेगेटिव क्लोजिंग हुई है। इन 12 दिनों में Sensex करीब 3.60 फीसदी भाग चुका है। इसी अवधि के दौरान Nifty 50 इंडेक्स में भी करीब 3.20 फीसदी की रैली देखी गई।
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज फार्मा और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली है। दूसरी तरफ, मीडिया और PSU बैंक इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।
सूचकांक (Index) | प्रतिशत (%) |
---|---|
निफ्टी ऑटो | 0.13 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | 0.56 |
निफ्टी FMCG | 0.36 |
निफ्टी IT | 0.83 |
निफ्टी मीडिया | -0.30 |
निफ्टी मेटल | 0.32 |
निफ्टी फार्मा | 1.50 |
निफ्टी PSU बैंक | -0.16 |
निफ्टी प्राइवेट बैंक | 0.44 |
निफ्टी रियल्टी | -0.07 |
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | 1.33 |
निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स | 0.12 |
निफ्टी ऑयल एंड गैस | -0.04 |
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | 1.11 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज एक्स-बैंक | 0.42 |
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | 0.61 |
निफ्टी मिडस्मॉल IT & टेलीकॉम | 0.69 |
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वॉइंट्स की कमी का ऐलान किया है, जिससे यह घटकर 4-4.25% हो गया। दिसंबर 2024 के बाद से यह अमेरिकी फेड की पहली कटौती है। वहीं, यह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की पहली कटौती थी। इतना ही नहीं, फेडरल रिजर्व ने इस साल दो और कटौती के संकेत दिए हैं। अमेरिकी फेड के इस फैसले को शेयर बाजार के लिए बेहतर माना जा रहा है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने दरों में कटौती के पक्ष में 11-1 से मतदान किया।
भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सकारात्मक बातचीत से भी मार्केट सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। इसके अलावा, GST काउंसिल ने टैक्स स्लैब में सुधार की घोषणा की थी, जो कि 22 सितंबर से लागू होने वाला है। इसके पहले ऑटो से लेकर FMCG तक कई सेक्टर्स की कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में कटौती का ऐलान कर दिया है। टैक्स स्लैब में सुधार से डिमांड बढ़ने की उम्मीद है, जिससे इकनॉमी को गति मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि इस फैसले से आम आदमी की जेब में 2 लाख करोड़ रुपये जाएंगे। इन वजहों से भी शेयर बाजार का सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है।
संबंधित समाचार
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में
अगला लेख
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।