return to news
  1. Stock Market Wrap: लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार गुलजार, Sensex 633 अंक चढ़ा, Nifty 23777 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार गुलजार, Sensex 633 अंक चढ़ा, Nifty 23777 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 18, 2026, 15:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Tech Mahindra, Adani Ports, HCL Tech और Infosys जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ NTPC, HUL, Sun Pharma और ITC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी देखी गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 18 मार्च को लगातार तीसरे कारोबारी दिन मजबूत खरीदारी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 633.29 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 76704.13 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 196.65 अंक उछलकर 23,777.80 के स्तर पर बंद हुआ है। आज IT शेयरों में जमकर खरीदारी हुई है। इसके अलावा वैल्यू बाइंग भी देखने को मिली, जिसके चलते बाजार में तेजी आई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, Tech Mahindra में सबसे ज्यादा खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Tech Mahindra, Adani Ports, HCL Tech और Infosys जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ NTPC, HUL, Sun Pharma और ITC जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.10 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.72 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

IT-Auto सेक्टर्स पर लौटा भरोसा

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी मीडिया, IT, ऑटो और रियल्टी सेक्टर में देखने को मिली है। इसके अलावा बैंकिंग और फार्मा इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+1.92%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.78%
निफ्टी FMCG-0.05%
निफ्टी आईटी+2.78%
निफ्टी मीडिया+3.35%
निफ्टी मेटल-0.10%
निफ्टी फार्मा+0.16%
निफ्टी PSU बैंक+0.76%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+0.88%
निफ्टी रियल्टी+2.75%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+0.21%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+1.72%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.63%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+0.99%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+1.63%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+1.97%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+3.17%
निफ्टी केमिकल्स+1.27%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+0.51%

बाजार में रैली की क्या है वजहें

युद्ध की वजह से बाजार में काफी गिरावट आ चुकी है। ऐसे में अब वैल्यू बाइंग देखने को मिल रही है। निवेशकों ने कम कीमतों पर मजबूत कंपनियों के शेयर खरीदने शुरू किए है। इसके अलावा आज ग्लोबल बेंचमार्क Brent Crude की कीमत 2.50% गिरकर 100.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।

क्रूड ऑयल की कीमत गिरने से भी सेंटीमेंट बेहतर हुआ। CLSA ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कहा गया है कि AI का IT सेक्टर पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। इस रिपोर्ट ने भी बाजार को सहारा दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख