मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड September 17, 2025, 15:40 IST
सारांश
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBIN), BEL, Kotak Mahindra Bank, Maruti Suzuki India और Tech Mahindra जैसे शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, Bajaj Finserv, ITC, Titan Company, Tata Steel और Hindustan Unilever के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल हैं।

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBIN), BEL, Kotak Mahindra Bank, Maruti Suzuki India और Tech Mahindra जैसे शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, Bajaj Finserv, ITC, Titan Company, Tata Steel और Hindustan Unilever के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल हैं।
आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.08 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.68 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी सरकारी बैंकों के शेयरों में रही, जिसके चलते निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 2.50 फीसदी उछल गया।
| सूचकांक (Index) | प्रतिशत बदलाव (%) |
|---|---|
| निफ्टी ऑटो (Nifty Auto) | 0.55 |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | 0.08 |
| निफ्टी FMCG | -0.14 |
| निफ्टी आईटी (Nifty IT) | 0.65 |
| निफ्टी मीडिया | 0.30 |
| निफ्टी मेटल | -0.50 |
| निफ्टी फार्मा | -0.10 |
| निफ्टी PSU बैंक | 2.61 |
| निफ्टी प्राइवेट बैंक | 0.37 |
| निफ्टी रियल्टी | 0.41 |
| निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | -0.10 |
| निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स | -0.30 |
| निफ्टी ऑयल एंड गैस | 0.63 |
| निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | -0.44 |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (Ex-Bank) | -0.02 |
| निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | 0.39 |
| निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम | 0.34 |
हाल के दिनों में भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में सुधार देखी गई है। अमेरिका के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच भारत आए हैं ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार से जुड़ी दिक्कतों पर बातचीत कर सकें। ट्रंप ने मोदी को "प्रिय मित्र" कहा और कहा कि व्यापार में अच्छी प्रगति होगी। मोदी ने भी अमेरिका को "करीबी दोस्त और स्वाभाविक साझेदार" बताते हुए भरोसा जताया कि बातचीत से दोनों देशों को बड़ा फायदा होगा। इससे पहले निवेशक अमेरिका की ओर से भारत पर 50% टैरिफ लगाने से परेशान थे, लेकिन अब माहौल थोड़ा सकारात्मक हो गया है।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक 16-17 सितंबर को हो रही है। इसके अध्यक्ष जेरोम पॉवेल आज नतीजे घोषित करेंगे। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस बार Fed ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती कर सकता है। अमेरिका में नौकरियों के आंकड़े कमजोर आए हैं और ट्रंप प्रशासन भी दबाव बना रहा है।
अगर Fed दरें घटाता है, तो इसका असर भारत के शेयर बाजार पर भी पड़ता है। आईटी कंपनियों को फायदा हो सकता है, क्योंकि अमेरिकी कंपनियों का खर्च बढ़ेगा और भारत से ज्यादा काम मिलेगा। अमेरिका में दरें घटने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी अपनी बैठक (29 सितंबर–1 अक्टूबर) में दरें घटा सकता है। RBI की दरों में कटौती का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर होता है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख
What is the Nifty NBFC Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
What Is the BSE Saatvik 100 Index?
What is the Nifty Capital Goods Index? Constituents, Historical Performance, and Selection Criteria
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs