return to news
  1. Stock Market Wrap: फेड रेट कट की उम्मीदों से फिर चहका बाजार, Sensex में 313 अंकों की बढ़त, Nifty 25300 के पार

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: फेड रेट कट की उम्मीदों से फिर चहका बाजार, Sensex में 313 अंकों की बढ़त, Nifty 25300 के पार

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 17, 2025, 15:40 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा खरीदारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBIN), BEL, Kotak Mahindra Bank, Maruti Suzuki India और Tech Mahindra जैसे शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, Bajaj Finserv, ITC, Titan Company, Tata Steel और Hindustan Unilever के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल हैं।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई।

Stock Market Wrap: भारत-अमेरिका ट्रेड टेंशन में कमी की उम्मीदों के बीच शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला आज 17 सितंबर को भी जारी है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 313.02 अंकों की तेजी रही और यह 82693.71 के स्तर तक उछल गया। इसके अलावा, Nifty 50 इंडेक्स में भी 91.15 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 25330.25 के स्तर पर बंद हुआ। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते भी मार्केट सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

SBIN, BEL समेत ये शेयर चढ़े

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBIN), BEL, Kotak Mahindra Bank, Maruti Suzuki India और Tech Mahindra जैसे शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, Bajaj Finserv, ITC, Titan Company, Tata Steel और Hindustan Unilever के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल हैं।

स्मॉल-मिडकैप शेयरों में खरीदारी

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.08 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.68 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी PSU बैंक समेत ये इंडेक्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी सरकारी बैंकों के शेयरों में रही, जिसके चलते निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 2.50 फीसदी उछल गया।

सूचकांक (Index)प्रतिशत बदलाव (%)
निफ्टी ऑटो (Nifty Auto)0.55
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/500.08
निफ्टी FMCG-0.14
निफ्टी आईटी (Nifty IT)0.65
निफ्टी मीडिया0.30
निफ्टी मेटल-0.50
निफ्टी फार्मा-0.10
निफ्टी PSU बैंक2.61
निफ्टी प्राइवेट बैंक0.37
निफ्टी रियल्टी0.41
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.10
निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स-0.30
निफ्टी ऑयल एंड गैस0.63
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.44
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (Ex-Bank)-0.02
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज0.39
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम0.34

क्या है शेयर बाजार में रैली की वजह?

भारत-अमेरिका ट्रेड टॉक

हाल के दिनों में भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में सुधार देखी गई है। अमेरिका के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच भारत आए हैं ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार से जुड़ी दिक्कतों पर बातचीत कर सकें। ट्रंप ने मोदी को "प्रिय मित्र" कहा और कहा कि व्यापार में अच्छी प्रगति होगी। मोदी ने भी अमेरिका को "करीबी दोस्त और स्वाभाविक साझेदार" बताते हुए भरोसा जताया कि बातचीत से दोनों देशों को बड़ा फायदा होगा। इससे पहले निवेशक अमेरिका की ओर से भारत पर 50% टैरिफ लगाने से परेशान थे, लेकिन अब माहौल थोड़ा सकारात्मक हो गया है।

फेड रेट कट की संभावना

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक 16-17 सितंबर को हो रही है। इसके अध्यक्ष जेरोम पॉवेल आज नतीजे घोषित करेंगे। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि इस बार Fed ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वॉइंट्स की कटौती कर सकता है। अमेरिका में नौकरियों के आंकड़े कमजोर आए हैं और ट्रंप प्रशासन भी दबाव बना रहा है।

अगर Fed दरें घटाता है, तो इसका असर भारत के शेयर बाजार पर भी पड़ता है। आईटी कंपनियों को फायदा हो सकता है, क्योंकि अमेरिकी कंपनियों का खर्च बढ़ेगा और भारत से ज्यादा काम मिलेगा। अमेरिका में दरें घटने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी अपनी बैठक (29 सितंबर–1 अक्टूबर) में दरें घटा सकता है। RBI की दरों में कटौती का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर होता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख