return to news
  1. Stock Market Wrap: भारी उठापटक के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, Sensex 568 अंक चढ़ा, Nifty 23581 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: भारी उठापटक के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, Sensex 568 अंक चढ़ा, Nifty 23581 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 17, 2026, 15:40 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Tata Steel, M&M, Larsen and Toubro और Bharti Airtel जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Bajaj Finance, Infosys, ITC, HUL और TCS के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 17 मार्च का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। हालांकि अंत में बाजार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 567.99 अंकों की तेजी रही और यह 76070.84 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 172.35 अंक बढ़कर 23581.15 के स्तर पर बंद हुआ। यह लगातार दूसरा कारोबारी दिन है, जब बाजार में तेजी देखने को मिली है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, Tata Steel समेत ये शेयर चढ़े

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Tata Steel, M&M, Larsen and Toubro और Bharti Airtel जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Bajaj Finance, Infosys, ITC, HUL और TCS के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

स्मॉल और मिडकैप में खरीदारी

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.10 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.70 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

Nifty Auto समेत इन सेक्टर्स में तेजी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी ऑटो, रियल्टी और मेटल इंडेक्स करीब 2 फीसदी तक उछल गए। निफ्टी मीडिया और प्राइवेट बैंक में भी करीब 1 फीसदी की बढ़त रही। दूसरी तरफ निफ्टी IT में 1 फीसदी तक की गिरावट देखी गई।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+2.16%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.89%
निफ्टी FMCG-0.68%
निफ्टी आईटी-0.91%
निफ्टी मीडिया+0.87%
निफ्टी मेटल+2.73%
निफ्टी फार्मा+0.19
निफ्टी PSU बैंक+0.31%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+0.86%
निफ्टी रियल्टी+1.86%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+0.21%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+0.72%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.06%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+0.41%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+1.11%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+1.54%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+0.06%
निफ्टी केमिकल्स+0.80%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+0.27%

बाजार में तेजी के लिए ये फैक्टर्स रहे जिम्मेदार

शेयर बाजार में आज की तेजी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच बाजार में काफी गिरावट आई है, जिसके बाद अब वैल्यू बाइंग हो रही है। इसके चलते ऑटो, मेटल और रियल्टी जैसे अहम सेक्टरों में खरीदारी देखी गई। ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों ने भी सेंटीमेंट बेहतर किया है। एशियाई ट्रेडिंग में टोक्यो का निक्केई 225 0.4 फीसदी बढ़ गया। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 2.4 की तेजी देखी गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख