return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex में 677 अंकों की तेजी, Nifty 24946 पर बंद, बाजार में वापसी की ये हैं बड़ी वजहें

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex में 677 अंकों की तेजी, Nifty 24946 पर बंद, बाजार में वापसी की ये हैं बड़ी वजहें

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 16, 2025, 15:56 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी UltraTech Cement, Tech Mahindra, HCL Technologies, TCS और Eternal के शेयरों में देखी गई। हालांकि, Tata Motors, Adani Ports के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: आज के कारोबार में NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी गई।

Stock Market: इजराइल-ईरान जंग के बीच लगातार दो दिन की गिरावट के बाद आज 16 जून को भारतीय शेयर बाजार ने वापसी की है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 677.55 अंकों की शानदार तेजी रही और यह 81796.15 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 227.90 अंकों की बढ़त रही और यह 24946.50 पर पहुंच गया। एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच आज सेंटीमेंट में सुधार हुआ है।

UltraTech Cement, Tech Mahindra में शानदार रैली

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी UltraTech Cement, Tech Mahindra, HCL Technologies, TCS और Eternal के शेयरों में देखी गई। हालांकि, Tata Motors, Sun Pharmaceutical और Adani Ports के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

मिड और स्मॉल कैप स्टॉक्स भी चढ़े

आज के कारोबार में NSE पर स्मॉल और मिडकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.93 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.95 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

IT समेत ये सेक्टर्स चमके

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी आईटी इंडेक्स में रही और यह 1.57 फीसदी उछल गया। इसके अलावा, निफ्टी मेटल, रियल्टी, और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी एक फीसदी से अधिक उछल गए। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो, FMCG, मीडिया, फार्मा, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

मार्केट में तेजी की ये हैं वजहें

एशियाई बाजारों में तेजी

ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई 225, कोरिया का कोस्पी और चीन का SSE कंपोज़िट ऊपर बंद हुए। हालांकि, हांगकांग का हैंगसेंग अभी भी दबाव में रहा। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में प्रगति

भारत और अमेरिका के बीच एक नया व्यापार समझौता लगभग तय माना जा रहा है। दोनों देश इसकी रूपरेखा पर काम कर रहे हैं और 8 जुलाई तक समझौता हो सकता है। इससे निवेश और व्यापार में तेजी आने की उम्मीद है।

अमेरिकी फेड और जापान बैंक की बैठक पर नजर

18 जून को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक है। इसमें ब्याज दरें 4.25% से 4.50% के बीच रहने की उम्मीद है। फेड चेयर पॉवेल के बयान पर भी खास नजर रहेगी, क्योंकि हाल ही में अमेरिका में महंगाई और नौकरियों में थोड़ी नरमी देखने को मिली है। जापान का सेंट्रल बैंक 17 जून को बैठक करेगा और वहां भी ब्याज दरें स्थिर रहने की उम्मीद है।

इंडेक्स हैवीवेट शेयरों में खरीदारी

बाजार में बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। IT इंडेक्स 1.1% चढ़ा और फाइनेंशियल सेक्टर में 0.4% की बढ़त दिखी। HDFC बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर करीब 1% ऊपर रहे। सभी सेक्टर हरे निशान में रहे। छोटे और मिडकैप शेयर भी चढ़े हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।