return to news
  1. Stock Market Wrap: शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली, Sensex 1470 अंक टूटा, Nifty 23151 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली, Sensex 1470 अंक टूटा, Nifty 23151 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 13, 2026, 15:55 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: आज सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट लार्सन एंड टूब्रो, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, SBIN और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली।

Stock Market Wrap: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। इसका असर क्रूड ऑयल की कीमतों में दिख रहा है और आज यह 101 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। इस बीच आज 13 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex करीब 1470.50 अंक टूट गया और 74,563.92 के स्तर पर बंद हुआ है। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 488.05 अंकों की गिरावट के साथ 23151.10 के स्तर तक लुढ़क गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

SBIN समेत कई शेयर लुढ़के

आज सेंसेक्स के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट लार्सन एंड टूब्रो, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, SBIN और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.5 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी करीब 2.5 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई।

Nifty Metal समेत सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। Nifty Metal इंडेक्स आज करीब 4.50 फीसदी तक टूट गया। निफ्टी मीडिया में भी करीब 4 फीसदी की कमजोरी रही। इसके अलावा निफ्टी ऑटो इंडेक्स 3.50 फीसदी लुढ़क गया। FMCG, IT, बैंक समेत सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-3.60%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-1.90%
निफ्टी FMCG-0.55%
निफ्टी आईटी-1.72%
निफ्टी मीडिया-3.56%
निफ्टी मेटल-4.82%
निफ्टी फार्मा-1.90%
निफ्टी PSU बैंक-3.72%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-2.10%
निफ्टी रियल्टी-1.35%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-1.80%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-2.85%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-2.18%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-2.29%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-1.86%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-2.08%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-2.36%
निफ्टी केमिकल्स-2.66%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-2.01%

बाजार में भारी बिकवाली की क्या है वजह?

स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज बंद है, जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। आज ब्रेंट क्रूड का भाव 0.65 फीसदी बढ़कर 101.04 डॉलर प्रति बैरल पर है। कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का असर आमतौर पर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ता है, क्योंकि देश अपनी तेल की जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है।

दूसरी तरफ विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने घरेलू बाजार में अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा। गुरुवार को FIIs ने 7049.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। मार्च महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने 39000 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेचे हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख