return to news
  1. Stock Market Wrap: Sensex 5 दिन में करीब 1.50% चढ़ा, Nifty 25100 के पार, Metal-Auto ने लगाई दौड़

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: Sensex 5 दिन में करीब 1.50% चढ़ा, Nifty 25100 के पार, Metal-Auto ने लगाई दौड़

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 12, 2025, 15:51 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Sensex में आज लगातार 5वें दिन तेजी रही। इस दौरान यह इंडेक्स 1185 प्वाइंट्स यानी 1.47 फीसदी चढ़ा है। दूसरी तरफ, Nifty 50 में आज लगातार 7वें दिन बढ़त दर्ज की गई और इस दौरान यह 528 अंक या 2.15 फीसदी उछल गया।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों मे भी मजबूती देखी गई।

Stock Market: अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज 12 सितंबर को खरीदारी का माहौल रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 355.97 अंकों की तेजी दर्ज की गई और यह 81904.70 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nifty 50 इंडेक्स में भी 108.50 अंकों की बढ़त रही और यह 25114 के लेवल पर बंद हुआ। ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेतों ने भी आज शेयर बाजार को सहारा दिया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यह हफ्ता Sensex-Nifty के लिए रहा शानदार

Sensex में आज लगातार 5वें दिन तेजी रही। इस दौरान यह इंडेक्स 1185 प्वाइंट्स यानी 1.47 फीसदी चढ़ा है। दूसरी तरफ, Nifty 50 में आज लगातार 7वें दिन बढ़त दर्ज की गई और इस दौरान यह 528 अंक या 2.15 फीसदी उछल गया।

BEL, Bajaj Finance समेत ये शेयर भागे

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर तेजी के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी BEL, Bajaj Finance, Bajaj Finserv, Axis Bank और Maruti Suzuki India के शेयरों में देखी गई। इसके अलावा, Eternal, Hindustan Unilever, Trent, Bharti Airtel और Asian Paints के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

मिड और स्मॉलकैप शेयरों में मजबूती

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों मे भी मजबूती देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.36 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.65 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

मेटल, ऑटो शेयरों में खरीदारी

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी मेटल, ऑटो और फार्मा शेयरों में रही। वहीं, आज FMCG शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा।

सूचकांक (Index)प्रतिशत (%)
निफ्टी ऑटो (NIFTY AUTO)0.46
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/500.82
निफ्टी FMCG-0.71
निफ्टी आईटी (NIFTY IT)0.30
निफ्टी मीडिया (NIFTY MEDIA)-0.39
निफ्टी मेटल (NIFTY METAL)0.93
निफ्टी फार्मा (NIFTY PHARMA)0.53
निफ्टी पीएसयू बैंक (NIFTY PSU BANK)-0.27
निफ्टी प्राइवेट बैंक (NIFTY PRIVATE BANK)0.41
निफ्टी रियल्टी (NIFTY REALTY)0.06
निफ्टी हेल्थकेयर (NIFTY HEALTHCARE)0.43
निफ्टी कंज़्यूमर ड्यूरेबल्स0.03
निफ्टी ऑयल एंड गैस0.04
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर0.38
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (EX-BANK)1.18
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज0.22
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी व टेलीकॉम0.29

बाजार में क्यों आई रैली?

अमेरिका के कमजोर रोजगार आंकड़ों से यह उम्मीद बढ़ गई है कि 17 सितंबर को फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करेगा। ब्याज दरें घटने से ग्लोबल निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा। कम ब्याज दरों का फायदा भारत जैसे उभरते बाजारों को भी मिलता है। अमेरिकी बाजार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं और निवेशकों को भरोसा है कि फेड 25 बेसिस प्वाइंट की दर कटौती करेगा।

एशियाई बाजार जैसे कोस्पी (दक्षिण कोरिया), निक्केई 225 (जापान), शंघाई कंपोजिट (चीन) और हैंगसेंग (हांगकांग) हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों से मार्केट सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख