return to news
  1. Stock Market Wrap: क्रूड ऑयल ने फिर बिगाड़ा खेल, Sensex 829 अंक टूटा, Nifty 23639 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: क्रूड ऑयल ने फिर बिगाड़ा खेल, Sensex 829 अंक टूटा, Nifty 23639 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 12, 2026, 15:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट M&M, Maruti Suzuki, UltraTech Cement, Bajaj Finance और Larsen and Toubro के शेयरों में रही। दूसरी तरफ NTPC, Power Grid, Tech Mahindra, HCL Tech और RIL के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव रहा।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला आज 12 मार्च को भी जारी है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 829.29 अंक या करीब 1 फीसदी की गिरावट आई और यह 76,034.42 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 227.70 अंक टूटकर 23639.15 के स्तर पर आ गया है। पिछले एक महीने में सेंसेक्स में करीब 9 फीसदी की कमजोरी आ चुकी है। बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग जारी है। इसके चलते क्रूड ऑयल के भाव में भारी तेजी बनी हुई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

M&M, Maruti Suzuki में सबसे ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट M&M, Maruti Suzuki, UltraTech Cement, Bajaj Finance और Larsen and Toubro के शेयरों में रही। दूसरी तरफ NTPC, Power Grid, Tech Mahindra, HCL Tech और RIL के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.24 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी ऑटो, FMCG में भारी बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी ऑटो, FMCG, प्राइवेट बैंक और रियल्टी शेयरों में दर्ज की गई। वहीं निफ्टी मीडिया, मेटल और PSU बैंक जैसे इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-3.19%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-0.73%
निफ्टी FMCG-1.77%
निफ्टी आईटी-0.24%
निफ्टी मीडिया+0.33%
निफ्टी मेटल+0.35%
निफ्टी फार्मा-0.31%
निफ्टी PSU बैंक-0.03%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-1.60%
निफ्टी रियल्टी-1.63%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.60%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-0.48%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.48%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.63%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-0.65%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-0.78%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-0.52%
निफ्टी केमिकल्स+0.52%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.61%

आज क्यों टूटा शेयर बाजार

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने शेयर बाजार में बिकवाली को सबसे ज्यादा बढ़ावा दिया है। आज ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 8.98 परसेंट बढ़कर USD 100.24 प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की विस्फोटक से लदी नावों ने दो फ्यूल-ऑयल टैंकरों को टक्कर मारी, जिसके बाद तेल की कीमतों में उछाल आया।

इसके अलावा अमेरिका ने भारत, चीन और यूरोपियन यूनियन सहित 16 बड़े देशों के खिलाफ जांच शुरू की है। कहा जा रहा है कि इससे आगे चलकर टैरिफ बढ़ सकते हैं। इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 6,267.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके चलते भी बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख