return to news
  1. Stock Market Wrap: मिडिल ईस्ट में टेंशन से शेयर बाजार क्रैश, Sensex 1342 अंक टूटा, Nifty 23866 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: मिडिल ईस्ट में टेंशन से शेयर बाजार क्रैश, Sensex 1342 अंक टूटा, Nifty 23866 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 11, 2026, 15:41 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Bajaj Finance, Axis Bank, M&M, Bajaj Finserv और Maruti Suziki India में देखने को मिली है। इसके अलावा Sun Pharma, NTPC और Power Grid के शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का तगड़ा दबाव दिखा।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार ने आज 11 मार्च को एक बार फिर निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1342.27 अंकों की बड़ी गिरावट देखी गई और यह 76,863.71 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 394.75 अंक टूटकर 23866.85 के स्तर पर आ गया। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग ने बाजार का सेंटीमेंट बुरी तरह खराब किया है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों की निकासी ने भी बाजार में बिकवाली को बढ़ावा दिया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bajaj Finance, Axis Bank में सबसे ज्यादा गिरावट

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Bajaj Finance, Axis Bank, M&M, Bajaj Finserv और Maruti Suziki India में देखने को मिली है। इसके अलावा Sun Pharma, NTPC और Power Grid के शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का तगड़ा दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.28 फीसदी तक टूट गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.33 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली।

Nifty Auto करीब 3 फीसदी लुढ़का

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी ऑटो में रही और यह 3 फीसदी से अधिक लुढ़क गया। इसके अलावा निफ्टी FMCG, IT, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक और रियल्टी जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी फार्मा में मामूली बढ़त देखने को मिली है।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-3.15%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-1.96%
निफ्टी FMCG-1.10%
निफ्टी आईटी-1.24%
निफ्टी मीडिया-0.52%
निफ्टी मेटल-0.39%
निफ्टी फार्मा+0.41%
निफ्टी PSU बैंक-1.83%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-2.41%
निफ्टी रियल्टी-1.71%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स+0.14%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-0.63%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.18%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+0.41%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-2.20%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-1.67%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-1.33%
निफ्टी केमिकल्स-1.46%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर+0.09%

आज भारी बिकवाली की क्या है वजह

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भी निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बड़े हमले किए, जिसे इस संघर्ष के सबसे भारी हमलों में से एक बताया जा रहा है। हालांकि Donald Trump ने कहा कि यह संघर्ष जल्द खत्म भी हो सकता है। इस तरह के मिले-जुले संकेतों की वजह से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। इसके अलावा 10 मार्च को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 4,673 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। बाजार में गिरावट का एक कारण प्रॉफिट बुकिंग भी है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख