मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड December 11, 2025, 15:38 IST
सारांश
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Kotak Mahindra Bank, Tata Steel, Maruti Suzuki India और UltraTech Cement जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Asian Paints, Bharti Airtel, Axis Bank, Bajaj Finance और ICICI Bank के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Kotak Mahindra Bank, Tata Steel, Maruti Suzuki India और UltraTech Cement जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ Asian Paints, Bharti Airtel, Axis Bank, Bajaj Finance और ICICI Bank के शेयर टॉप लूजर्स रहे।
आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.94 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.78 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।
सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज यहां भी हरियाली देखी गई। निफ्टी ऑटो, मेटल, IT, फार्मा और रियल्टी समेत ज्यादातर सेक्टर्स में तेजी देखने को मिली है। हालांकि, निफ्टी मीडिया और ऑयल एंड गैस इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए।
| इंडेक्स | प्रतिशत बदलाव (%) |
|---|---|
| निफ्टी ऑटो | 1.11 |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50 | 0.61 |
| निफ्टी FMCG | 0.21 |
| निफ्टी IT | 0.81 |
| निफ्टी मीडिया | -0.09 |
| निफ्टी मेटल | 1.06 |
| निफ्टी फार्मा | 0.98 |
| निफ्टी PSU बैंक | 0.51 |
| निफ्टी प्राइवेट बैंक | 0.70 |
| निफ्टी रियल्टी | 0.75 |
| निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स | 0.94 |
| निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | 0.97 |
| निफ्टी ऑयल & गैस | -0.03 |
| निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | 0.37 |
| निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज EX-Bank | 0.75 |
| निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | 1.18 |
| निफ्टी मिडस्मॉल IT & टेलीकॉम | 1.92 |
| निफ्टी केमिकल्स | 0.38 |
| निफ्टी500 हेल्थकेयर | 0.77 |
हाल ही में गिरावट आने के बाद आईटी, ऑटो, मेटल, रियल्टी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे सेक्टर्स में फिर से खरीदारी देखी गई। वैल्यू बाइंग के चलते आज खरीदारी को बढ़ावा मिला। मेटल शेयरों में करीब 1% तक बढ़त आई क्योंकि ग्लोबल मार्केट में कीमतें मजबूत रहीं और अमेरिकी डॉलर कमजोर हुआ।
डॉलर कमजोर होने पर कमोडिटीज विदेशी खरीदारों के लिए सस्ती हो जाती हैं। आईटी शेयर भी लगभग 0.3% चढ़े, क्योंकि फेड के रेट कट का इन कंपनियों पर सकारात्मक असर माना जाता है। वहीं बैंक निफ्टी में भी अच्छा खरीदारी रुझान दिखा और यह 0.7% ऊपर रहा।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंथा नागेश्वरन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ज्यादातर व्यापारिक मुद्दे सुलझा लिए गए हैं और उन्हें भरोसा है कि मार्च 2026 तक एक समझौता जरूर हो जाएगा। इससे निवेशकों के मन में सकारात्मकता बढ़ी। इससे पहले अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर ने भी कहा था कि भारत की ओर से इस बार अब तक की सबसे अच्छी पेशकश मिली है, जिससे बातचीत आगे बढ़ने की उम्मीद है।
बुधवार को फेडरल रिजर्व ने अपनी प्रमुख ब्याज दर 25 बेसिस पॉइंट्स घटा दी, जो पिछले तीन सालों में सबसे निचला स्तर है। अमेरिका में ब्याज दरें कम होने पर आम तौर पर उभरते बाजारों जैसे भारत में निवेश बढ़ता है। इसके साथ-साथ आईटी जैसी सेक्टर्स के लिए बिजनेस आउटलुक भी बेहतर होता है, क्योंकि क्लाइंट खर्च बढ़ने की संभावना रहती है।
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में

अगला लेख
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।