return to news
  1. Stock Market Wrap: FIIs की खरीदारी से सेंटीमेंट पॉजिटिव, Sensex 208 अंक चढ़ा, Nifty 25935 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: FIIs की खरीदारी से सेंटीमेंट पॉजिटिव, Sensex 208 अंक चढ़ा, Nifty 25935 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 10, 2026, 15:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Tata Steel, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), Power Grid और Tech Mahindra जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HCL Tech, Bajaj Finance, Bharti Airtel, Asian Paints और Adani Ports जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 10 फरवरी को लगातार तीसरे कारोबारी दिन खरीदारी देखी गई। आज के कारोबार में BSE Sensex 180.35 अंक उछल गया और 84,246.10 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 66.10 अंक चढ़कर 25,932.20 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि एक समय पर सेंसेक्स 84,482.95 के लेवल पर पहुंच गया था लेकिन प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार ने अपनी बढ़त गंवा दी। विदेशी निवेशकों (FIIs) की खरीदारी और क्रूड ऑयल में गिरावट जैसे फैक्टर्स ने आज बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal, Tata Steel में जमकर खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Eternal, Tata Steel, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), Power Grid और Tech Mahindra जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ HCL Tech, Bajaj Finance, Bharti Airtel, Asian Paints और Adani Ports जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

मिड और स्मॉलकैप स्टॉक्स भी चढ़े

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.47 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.36 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

IT, मेटल, FMCG जैसे इंडेक्स हरे निशान पर बंद

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला जुला रहा। निफ्टी मीडिया 2 फीसदी से अधिक उछल गया। वहीं निफ्टी ऑटो, IT, मेटल, FMCG जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा, PSU बैंक जैसे इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+1.37%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.12%
निफ्टी FMCG+0.08%
निफ्टी आईटी+0.17%
निफ्टी मीडिया+2.10%
निफ्टी मेटल+0.71%
निफ्टी फार्मा-0.46%
निफ्टी PSU बैंक-0.27%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+0.07%
निफ्टी रियल्टी+0.28%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.35%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+0.24%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.11%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.31%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+0.05%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+0.72%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+0.49%
निफ्टी केमिकल्स-0.39%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.10%

बाजार में तेजी की क्या है वजहें

मार्केट सेंटिमेंट को मुख्य रूप से विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार खरीदारी से मजबूती मिली। विदेशी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स ने सोमवार को 2,254.64 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे। FIIs शुक्रवार को पिछले सेशन में 1,950.77 करोड़ रुपये के नेट बायर भी थे।

क्रूड ऑयल की कम कीमतों ने भी मार्केट सेंटिमेंट को सपोर्ट किया। ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.28 परसेंट गिरकर USD 68.85 प्रति बैरल पर आ गया। तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई का दबाव कम करने में मदद मिलती है और भारत जैसी इंपोर्ट करने वाली इकॉनमी के लिए आउटलुक को सपोर्ट मिलता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख