return to news
  1. Stock Market Wrap: निवेशकों के लिए बड़ी राहत, Sensex 1186 अंक उछला, Nifty 22679 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: निवेशकों के लिए बड़ी राहत, Sensex 1186 अंक उछला, Nifty 22679 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 01, 2026, 15:40 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, IndiGo, Adani Ports, BEL और SBIN जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Sun Pharma, NTPC, Power Grid, UltraTech Cement और Bharti Airtel जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market

Stock Market: NSE पर आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने आज नए वित्त वर्ष 2026-27 के पहले दिन शानदार वापसी की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1186.77 अंकों की तेजी रही और यह 73134.32 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 348 अंक उछलकर 22679.40 के लेवल पर बंद हुआ है। हालांकि, एक समय पर Sensex ने 73964.58 के स्तर को छू लिया था, लेकिन बाद में बाजार ने अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म होने की उम्मीदों के चलते आज बाजार में खरीदारी देखने को मिली है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Trent, IndiGo समेत इन शेयरों में उछाल

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Trent, IndiGo, Adani Ports, BEL और SBIN जैसे शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ Sun Pharma, NTPC, Power Grid, UltraTech Cement और Bharti Airtel जैसे शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

NSE पर आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2.28 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 3.40 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

ऑटो, IT समेत ये इंडेक्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मीडिया में रही और यह 4 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी मेटल में 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त रही। निफ्टी ऑटो और आईटी इंडेक्स भी करीब 2 फीसदी तक उछल गए। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा में गिरावट देखी गई।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो+1.90%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+1.96%
निफ्टी FMCG+1.33%
निफ्टी आईटी+2.21%
निफ्टी मीडिया+3.27%
निफ्टी मेटल+2.49%
निफ्टी फार्मा-0.96%
निफ्टी PSU बैंक+3.88%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+1.90%
निफ्टी रियल्टी+2.01%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-1.03%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+1.70%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+1.26%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर+0.70%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+2.61%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज+3.27%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम+2.99%
निफ्टी केमिकल्स+3.37%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.56%

शेयर बाजार में क्यों आई रिकवरी

शेयर बाजार में आज की रिकवरी के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा है कि अमेरिका 2–3 हफ्तों के भीतर ईरान पर अपने सैन्य हमले रोक सकता है। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान के साथ कोई बड़ी डील होना जरूरी नहीं है। ईरान की तरफ से भी संकेत मिले हैं कि वे युद्ध खत्म करने के लिए तैयार हैं।

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी बिकवाली हुई है। ऐसे में अब निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी शुरू कर दी है। ग्लोबल मार्केट से भी काफी पॉजिटिव संकेत मिले हैं, जिसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख