return to news
  1. Stock Market Wrap: अमेरिका के 500% टैरिफ वाले बिल से सहमा बाजार, Sensex 780 अंक टूटा, Nifty 25876 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: अमेरिका के 500% टैरिफ वाले बिल से सहमा बाजार, Sensex 780 अंक टूटा, Nifty 25876 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड January 08, 2026, 15:44 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Larsen and Toubro, Tech Mahindra, TCS, Reliance Industries और Power Grid जैसे शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा Eternal, ICICI Bank, Bajaj Finance और HCL Tech जैसे शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

Stock Market Wrap

Stock Market Wrap: आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर बिकवाली हुई।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 08 जनवरी बिकवाली का जबरदस्त दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 780.18 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 84,180.96 के स्तर पर आ गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 263.90 अंक टूटकर 25,876.85 के लेवल पर बंद हुआ। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Bipartisan Sanctions Bill को कांग्रेस में आगे बढ़ाने की अनुमति दी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस बिल के जरिए उन देशों को निशाना बनाया जा रहा है जो रूस के साथ बिजनेस कर रहे हैं। इसके तहत अमेरिका 500% तक का ड्यूटी लगा सकता है। इस खबर ने बाजार का मूड खराब कर दिया।

Larsen and Toubro, Tech Mahindra समेत ये शेयर टूटे

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Larsen and Toubro, Tech Mahindra, TCS, Reliance Industries और Power Grid जैसे शेयरों में देखने को मिली। इसके अलावा Eternal, ICICI Bank, Bajaj Finance और HCL Tech जैसे शेयर हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।

मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली

आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जमकर बिकवाली हुई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.96 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.99 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

Nifty Metal समेत सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। Nifty Metal में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली और यह 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया। इसके अलावा निफ्टी IT और PSU Bank इंडेक्स में भी 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। ऑटो, FMCG, मीडिया, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-0.97%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50-0.81%
निफ्टी FMCG-0.90%
निफ्टी आईटी-1.99%
निफ्टी मीडिया-1.38%
निफ्टी मेटल-3.40%
निफ्टी फार्मा-1.39%
निफ्टी PSU बैंक-2.08%
निफ्टी प्राइवेट बैंक-0.37%
निफ्टी रियल्टी-1.71%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-1.38%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-0.78%
निफ्टी ऑयल एंड गैस-2.84%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-1.66%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)-1.43%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-1.80%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-1.46%
निफ्टी केमिकल्स-1.22%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-1.41%

बाजार में गिरावट की क्या है वजहें?

अमेरिका में एक नया बिल Bipartisan Sanctions Bill पेश किया गया है। इस बिल का मकसद उन देशों को टारगेट करना है जो रूस के साथ बिजनेस कर रहे हैं, खासकर Russian oil खरीदने वाले देशों को। इससे भारत और चीन जैसे देश पर असर पड़ सकता है। इस बिल के मुताबिक अमेरिका रूस के साथ बिजनेस करने वाले देशों के सभी आयात पर 500% तक का ड्यूटी लगा सकता है।

शेयर बाजार में गिरावट के पीछे एक बड़ा कारण FIIs की बिकवाली है। गुरुवार को सेंसेक्स डेरिवेटिव का एक्सपायरी दिन है, जिस कारण ट्रेडर अपने पुराने पोजीशन बंद या रोल ओवर करते हैं। यह भी बाजार में उठापटक की एक वजह है। ब्रेंट क्रूड का भाव आज 60.20 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख