return to news
  1. Stock Market Wrap: सीजफायर और रेपो रेट में स्थिरता से चहके निवेशक, Sensex में 2946 अंकों की बढ़त, Nifty 23997 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: सीजफायर और रेपो रेट में स्थिरता से चहके निवेशक, Sensex में 2946 अंकों की बढ़त, Nifty 23997 पर बंद

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 08, 2026, 18:19 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, Larsen and Toubro, Bajaj Finance, M&M और Axis Bank के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Tech Mahindra, Sun Pharma और Power Grid के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए।

Stock Market: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर के बाद आज शेयर बाजार में जमकर खरीदारी देखने को मिली। आज के कारोबार में BSE Sensex में 2946.32 अंक या 3.95 फीसदी की तेजी रही और यह 77,564.51 के स्तर तक उछल गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 873.70 अंक या 3.78 फीसदी बढ़कर 23,997.35 के स्तर पर बंद हुआ है। सीजफायर के अलावा RBI के रेपो रेट स्थिर रखने के फैसले ने भी मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IndiGo, Larsen and Toubro समेत इन शेयरों में भारी खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी IndiGo, Larsen and Toubro, Bajaj Finance, M&M और Axis Bank के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Tech Mahindra, Sun Pharma और Power Grid के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी शानदार रिकवरी देखी गई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 4 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।

Nifty Auto समेत सभी इंडेक्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Nifty Auto और Realty इंडेक्स में रही और ये करीब 6 फीसदी से ज्यादा उछल गए। इसके अलावा निप्टी PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स भी 5 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए।

बाजार में इस शानदार रैली की क्या है वजह

अमेरिका और ईरान ने दो हफ्तों के सीजफायर की घोषणा की है। पिछले 1 महीने से अधिक समय से चले आ रहे युद्ध के बाद यह खबर बाजार के लिए बड़ी राहत थी। इस खबर के बाद क्रूड ऑयल के भाव में बड़ी गिरावट देखी गई। दूसरी तरफ डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी सुधार हुआ।

इसके अलावा एक और अहम फैक्टर RBI द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखना भी है। मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) ने सर्वसम्मति से फैसला किया कि ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और न्यूट्रल स्टांस बनाए रखा जाएगा। इस खबर से बाजार का भरोसा मजबूत हुआ।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख