return to news
  1. Stock Market Wrap: शेयर बाजार को FMCG स्टॉक्स का सहारा, Sensex 266 अंक उछला, Nifty 25693 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: शेयर बाजार को FMCG स्टॉक्स का सहारा, Sensex 266 अंक उछला, Nifty 25693 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड February 06, 2026, 15:46 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट TCS, Tech Mahindra, Adani Ports, Eternal और Asian Paints के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ ITC, Kotak Mahindra Bank, HUL, Bharti Airtel और Bajaj Finance में खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

Stock Market: भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार आज 06 जनवरी को बढ़त के सात बंद हुआ। आज के कारोबार में BSE Sensex में 266.47 अंकों की तेजी रही और यह इंडेक्स 83580.40 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 50.90 अंक बढ़कर 25693.70 के लेवल पर बंद हुआ। आज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा है। साथ ही उसका रुख भी “न्यूट्रल” बना रहा। ये फैसला पहले से उम्मीद के मुताबिक था।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

TCS, Tech Mahindra समेत ये शेयर उछले

आज के कारोबार में Sensex के ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा गिरावट TCS, Tech Mahindra, Adani Ports, Eternal और Asian Paints के शेयरों में देखी गई। दूसरी तरफ ITC, Kotak Mahindra Bank, HUL, Bharti Airtel और Bajaj Finance में खरीदारी देखने को मिली है।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.02 फीसदी लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

IT शेयरों में भारी बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। आज IT शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, मीडिया, फार्मा और PSU बैंक जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी FMCG इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक उछल गया।

इंडेक्सतेजी या गिरावट
निफ्टी ऑटो-0.52%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 25/50+0.19%
निफ्टी FMCG+2.27%
निफ्टी आईटी-1.47%
निफ्टी मीडिया-0.16%
निफ्टी मेटल+0.18%
निफ्टी फार्मा-0.72%
निफ्टी PSU बैंक-0.51%
निफ्टी प्राइवेट बैंक+0.63%
निफ्टी रियल्टी+0.63%
निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स-0.62%
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स+0.96%
निफ्टी ऑयल एंड गैस+0.51%
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर-0.63%
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (एक्स-बैंक)+0.08%
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज-0.46%
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम-1.55%
निफ्टी केमिकल्स-0.04%
निफ्टी 500 हेल्थकेयर-0.48%

बाजार में तेजी की क्या है वजह?

RBI ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और रेपो रेट 5.25% पर ही रखा। साथ ही उसका रुख (स्टांस) भी “न्यूट्रल” बना रहा। ये फैसला पहले से उम्मीद के मुताबिक था। बजट 2026–27 के बाद ये पहली मौद्रिक नीति बैठक थी। दरें जस-की-तस रहने से शेयर बाजार को राहत मिली, क्योंकि इससे साफ संकेत मिला कि पॉलिसी में स्थिरता बनी रहेगी और लोन महंगे नहीं होंगे।

डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत हुआ। शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे चढ़कर 90.23 पर पहुंच गया। पहले यह 90.34 पर बंद हुआ था। निवेशकों का भरोसा बढ़ने और RBI पॉलिसी से पहले पॉजिटिव माहौल की वजह से रुपये को सपोर्ट मिला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख