मार्केट न्यूज़
4 min read | अपडेटेड September 04, 2025, 15:52 IST
सारांश
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा बिकवाली Maruti Suzuki India, BEL, HCL Technologies, Power Grid और NTPC जैसे शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), Bajaj Finance, Bajaj Finserv, ITC और Trent के शेयर टॉप गेनर्स रहे।
Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
आज Sensex ने इंट्राडे में एक समय पर 890 अंकों की बढ़त के साथ 81456.67 के स्तर को छू लिया था। हालांकि, अंत में यह अपने आज के हाई से करीब 740 प्वॉइंट्स टूट गया।
आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Maruti Suzuki India, BEL, HCL Technologies, Power Grid और NTPC जैसे शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), Bajaj Finance, Bajaj Finserv, ITC और Trent के शेयर टॉप गेनर्स रहे।
आज NSE पर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज बिकवाली देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.67 फीसदी तक टूट गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.71 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
सेक्टरवाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी ऑटो इंडेक्स आज एक समय पर 3 फीसदी चढ़ गया था। हालांकि, दिन का कारोबार खत्म होते तक इसने अपनी बढ़त का बड़ा हिस्सा गंवा दिया।
सेक्टर | बदलाव (%) |
---|---|
निफ्टी ऑटो | +0.85 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज | +0.25 |
निफ्टी FMCG | +0.24 |
निफ्टी आईटी | -0.94 |
निफ्टी मीडिया | -0.68 |
निफ्टी मेटल | -0.62 |
निफ्टी फार्मा | -0.20 |
निफ्टी PSU बैंक | -1.11 |
निफ्टी प्राइवेट बैंक | +0.02 |
निफ्टी रियल्टी | -0.78 |
निफ्टी हेल्थकेयर | -0.04 |
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स | +0.06 |
निफ्टी ऑयल एंड गैस | -0.96 |
निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर | -0.12 |
निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज (बैंक छोड़कर) | +0.37 |
निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज | -0.55 |
निफ्टी मिडस्मॉल आईटी व टेलीकॉम | -0.94 |
GST काउंसिल ने टैक्स स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव किया है, जिसका असर आज शुरुआती कारोबार में दिखा। ऑटो, FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई। हालांकि, प्रॉफिट बुकिंग के चलते यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। एनालिस्ट्स का मानना है कि टैक्स कट की घोषणा पहले ही (15 अगस्त को) हो चुकी थी, इसलिए शेयर पहले से ही महंगे हो चुके हैं। अब असली असर तभी दिखेगा जब कंपनियां टैक्स बचत का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाएंगी।
एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा। दक्षिण कोरिया और जापान के बाजार हरे निशान में रहे, जबकि चीन और हांगकांग के बाजारों में गिरावट रही। MSCI एशिया-पैसिफिक इंडेक्स भी 0.2% टूट गया। अमेरिकी बाजारों में भी उतार-चढ़ाव रहा। कमजोर जॉब डेटा आने के बाद उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व इस महीने ब्याज दरों में कटौती करेगा।
विदेशी निवेशक (FII) 3 सितंबर को 1666 करोड़ रुपये के शेयर बेच गए। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2495 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस महीने के कुछ दिनों में ही FII ने 4255.65 करोड़ रुपये के शेयर बेच डाले। हालांकि, DII ने 9,389.77 करोड़ रुपये की खरीदारी करते हुए बाजार को संभाल लिया। भारत के शेयर बाजार इस साल अपने एशियाई साथियों से पीछे रहे हैं क्योंकि विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं और वैल्यूएशन महंगे बने हुए हैं।
संबंधित समाचार
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।
लेखकों के बारे में
अगला लेख
इसको साइनअप करने का मतलब है कि आप Upstox की नियम और शर्तें मान रहे हैं।