return to news
  1. Stock Market Today: Sensex में 250 अंकों की तेजी, Nifty 22500 के करीब, IndusInd Bank-Bajaj Finserv टॉप गेनर्स

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex में 250 अंकों की तेजी, Nifty 22500 के करीब, IndusInd Bank-Bajaj Finserv टॉप गेनर्स

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 17, 2025, 09:21 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Today: Dow Jones Industrial में 1.65 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 41,488.19 के स्तर पर बंद हुआ है। S&P 500 इंडेक्स में भी 2.13 फीसदी की मजबूत रैली आई है और यह 5,638.94 पर पहुंच गया है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 2.61 फीसदी का उछाल देखने को मिला

Stock Market: अमेरिकी बाजार के अलावा यूरोपियन और एशियन मार्केट्स में भी मजबूती दिख रही है।

Stock Market: अमेरिकी बाजार के अलावा यूरोपियन और एशियन मार्केट्स में भी मजबूती दिख रही है।

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में आज 17 मार्च को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले हैं। BSE Sensex में 250 अंकों से अधिक की तेजी है और यह 74090 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, Nifty 50 में भी करीब 80 अंकों की बढ़त है और यह 22480 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

आज के कारोबार में IndusInd Bank, Bajaj Finserv और Tata Motors के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। इसके अलावा, इंफोसिस, HCL टेक और Nestle India के शेयरों में गिरावट दिख रही है।

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत

भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 17 मार्च को ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत मिल रहे हैं। बीते कारोबारी दिन Dow Jones Industrial में 1.65 फीसदी की तेजी देखी गई और यह 41,488.19 के स्तर पर बंद हुआ है। S&P 500 इंडेक्स में भी 2.13 फीसदी की मजबूत रैली आई है और यह 5,638.94 पर पहुंच गया है। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 2.61 फीसदी का उछाल देखने को मिला और यह 17,754.09 के स्तर पर बंद हुआ।

यूरोपियन और एशियन मार्केट्स में भी तेजी

अमेरिकी बाजार के अलावा यूरोपियन और एशियन मार्केट्स में भी मजबूती दिख रही है। FTSE में 89.77 अंक, CAC में 90.07 अंक और DAX में 419.68 अंकों की तेजी है।

एशियाई बाजारों की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी में आज 161.50 अंकों की मजबूती है। इसके अलावा, Nikkei 225 में 1.13 फीसदी, Straits Times में 0.82 फीसदी, Hang Seng में 1.54 फीसदी, Taiwan Weighted में 1.21 फीसदी, KOSPI में 1.47 फीसदी और Shanghai Composite में 11.45 अंकों की बढ़त दिख रही है। इसके अलावा, SET Composite में 1.69 अंक और Jakarta Composite में 26.02 अंक की मामूली गिरावट है।

आज इन फैक्टर्स पर रखें नजर

गोल्ड प्राइस

पिछले सप्ताह पहली बार 3,000 डॉलर के स्तर को पार करने के बाद सोने की कीमतें मजबूत बनी रहीं। यह इस साल का 13वां रिकॉर्ड हाई था। निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर रुख किया है। बढ़ते ट्रेड वॉर टेंशन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए नए टैरिफ ने बाजार की अनिश्चितता को बढ़ा दिया है।

अमेरिकी बाजारों में उछाल

सप्ताह की कमजोर शुरुआत के बाद शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में जोरदार उछाल देखा गया। डॉव जोन्स 670 अंक से अधिक उछला, जबकि एसएंडपी 500 और नैस्डैक 2% से अधिक चढ़े।

फेडरल रिजर्व की बैठक फोकस

अमेरिका का फेडरल रिजर्व (केंद्रीय बैंक) 18 मार्च को दो दिन की बैठक शुरू करेगा। उम्मीद है कि बैंक ब्याज दरों को स्थिर रखेगा, क्योंकि उसने पिछले सितंबर में इन्हें 100 बेसिस प्वाइंट घटाया था। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने चेतावनी दी है कि बढ़ते टैक्स (टैरिफ) से मुद्रास्फीति (महंगाई) को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। पॉलिसी पर फैसला 19 मार्च को घोषित किया जाएगा।

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

तेल की कीमतें 1% से ज्यादा बढ़ीं, क्योंकि अमेरिका ने यमन के हूती विद्रोहियों पर हमले जारी रखने की घोषणा की। यह समूह ईरान समर्थित है और शिपिंग रूट्स को निशाना बना रहा है, जिससे तेल की सप्लाई पर असर पड़ सकता है। ब्रेंट क्रूड और WTI क्रूड की कीमत प्रति बैरल एक डॉलर से ज्यादा बढ़ गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख