मार्केट न्यूज़
3 min read | अपडेटेड March 13, 2025, 11:19 IST
सारांश
Stock Market Today: भारत में फरवरी महीने में खुदरा महंगाई 7 महीने के निचले स्तर 3.61 फीसदी पर आ गई। खुदरा महंगाई जनवरी में 4.26 फीसदी के स्तर पर थी, जबकि फरवरी, 2024 में यह 5.09 फीसदी थी। इस वित्त वर्ष में यह केवल तीसरी बार है जब रिटेल इनफ्लेशन 4 फीसदी से नीचे है।
Stock Market: Dow Jones Industrial में बुधवार को 0.20 फीसदी की गिरावट रही और यह 41,350.93 के स्तर पर बंद हुआ।
भारी बिकवाली के बीच आज भारतीय शेयर बाजार के लिए ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। Dow Jones Industrial में बुधवार को 0.20 फीसदी की गिरावट रही और यह 41,350.93 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.49 फीसदी की बढ़त रही और यह 5,599.30 पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nasdaq Composite में भी 1.22 फीसदी की मजबूती आई है और यह 17,648.45 पर बंद हुआ है।
ज्यादातर एशियाई बाजारों में भी आज खरीदारी हो रही है। गिफ्ट निफ्टी में 19 अंकों की तेजी है। Nikkei 225 भी 354.73 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। Straits Times में 7.24 अंकों की मामूली बढ़त दिख रही है। Hang Seng में 64.62 अंकों की मजबूती है। इसके अलावा, KOSPI में 8.49 अंक और SET Composite में 5.67 अंक की तेजी है।
इसके अलावा, Taiwan Weighted में 24.06 अंक, Jakarta Composite में 5.01 अंक और Shanghai Composite में 3.57 अंक की गिरावट है।
इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (IIP) जनवरी में 5% बढ़ा, जो दिसंबर 2024 में 3.5 फीसदी था। आंकड़ों के मुताबिक जनवरी में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर का प्रोडक्शन 5.5% बढ़ा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 3.6% था। इसका मतलब है कि देश में डिमांड बढ़ रही है।
भारत में खुदरा महंगाई दर (CPI के जरिए मापी जाती है) फरवरी में घटकर 3.61% हो गई, जबकि एक साल पहले फरवरी 2024 में यह 5.09% थी। जनवरी 2025 में यह 4.26% थी। इस वित्त वर्ष में यह केवल तीसरी बार है जब रिटेल इनफ्लेशन 4 फीसदी से नीचे है। इसके पहले जुलाई 2024 और अगस्त 2024 में भी खुदरा महंगाई 4 फीसदी के नीचे थी।
अमेरिका में महंगाई दर फरवरी में घटकर 2.8% हो गई, जो जनवरी में 3% थी। महीने के आधार पर, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) 0.2% बढ़ा, जबकि जनवरी में यह 0.5% बढ़ा था। कोर CPI, जो खाद्य और ऊर्जा की कीमतों को छोड़कर मापा जाता है, सालाना आधार पर 3.1% बढ़ा, जो जनवरी में 3.3% था।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
अगला लेख