return to news
  1. Stock Market Today: Sensex में 840 अंकों की शानदार रैली, Nifty 22750 के पार

मार्केट न्यूज़

Stock Market Today: Sensex में 840 अंकों की शानदार रैली, Nifty 22750 के पार

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 18, 2025, 10:38 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market Today: Dow Jones Industrial में बीते सोमवार को 353.44 अंकों की तेजी रही और यह 41,841.63 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 भी 36.18 अंक बढ़कर 5,675.12 पर क्लोज हुआ। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 54.58 अंकों की मजबूती आई और यह 17,808.66 के लेवल पर पहुंच गया।

Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजार के साथ ही यूरोपियन और एशियन मार्केट्स में भी तेजी दिख रही है।

Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजार के साथ ही यूरोपियन और एशियन मार्केट्स में भी तेजी दिख रही है।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 18 मार्च को शुरुआती कारोबार में शानदार तेजी देखी गई। BSE Sensex में आज करीब 840 अंकों की तेजी दिख रही है। इस समय यह 75030 से ऊपर ट्रेड कर रहा है। वहीं, Nifty 50 में भी 250 अंकों की मजबूती देखी गई और यह 22760 के स्तर पर पहुंच गया।

ग्लोबल मार्केट से मजबूत संकेत

आज ग्लोबल संकेत भी मजबूत नजर आ रहे हैं। अमेरिकी शेयर बाजार के साथ ही यूरोपियन और एशियन मार्केट्स में भी तेजी दिख रही है। Dow Jones Industrial में बीते सोमवार को 353.44 अंकों की तेजी रही और यह 41,841.63 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 भी 36.18 अंक बढ़कर 5,675.12 पर क्लोज हुआ। इसके अलावा, Nasdaq Composite में 54.58 अंकों की मजबूती आई और यह 17,808.66 के लेवल पर पहुंच गया।

यूरोपियन मार्केट ग्रीन

यूरोपियन मार्केट्स की बात करें तो FTSE में 47.96 अंकों की बढ़त है। वहीं, CAC में 45.70 अंक और DAX में 167.75 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों का अपडेट

एशियाई बाजारों की बात करें तो गिफ्ट निफ्टी में आज 128 अंकों की मजबूती है। Nikkei 225 में 1.44 फीसदी, Straits Times में 1.02 फीसदी और Hang Seng में 1.70 फीसदी की मजबूत रैली दिख रही है। Taiwan Weighted में 0.47 फीसदी की बढ़त है।

KOSPI में 4.03 अंक की मामूली तेजी है। SET Composite में 8.16 अंक और Shanghai Composite में 2.61 अंक की मामूली बढ़त है। हालांकि, Jakarta Composite में आज 2.83 फीसदी की बड़ी गिरावट है।

आज बाजार के लिए ये फैक्टर्स होंगे अहम

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मीटिंग शुरू

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने आज अपनी दो दिन की बैठक शुरू की। निवेशक ब्याज दरों पर इसके रुख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया है कि बढ़ते ट्रेड टैरिफ से इनफ्लेशन को कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। पॉलिसी पर अंतिम फैसला कल घोषित किया जाएगा।

तेल की कीमतें

कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है क्योंकि ग्लोबल मार्केट डिमांड और सप्लाई का आकलन कर रहे हैं। ट्रेडर्स जियो-पॉलिटिकल घटनाओं और पॉलिसी बदलावों पर नजर बनाए हुए हैं, जो आने वाले हफ्तों में एनर्जी मार्केट को प्रभावित कर सकते हैं।

सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर

सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और 24 कैरेट सोने का भाव 17 मार्च को 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वैश्विक अनिश्चितता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद के कारण सोने की मांग बढ़ रही है। गोल्ड को सुरक्षित निवेश माना जाता है, खासकर तब जब व्यापार को लेकर चिंताएं और आर्थिक बदलाव हो रहे हों।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख