return to news
  1. Stock Market: इजरायल-ईरान जंग में अमेरिका की एंट्री से सहमा मार्केट, ये रहे बाजार गिरने के बड़े कारण

मार्केट न्यूज़

Stock Market: इजरायल-ईरान जंग में अमेरिका की एंट्री से सहमा मार्केट, ये रहे बाजार गिरने के बड़े कारण

Upstox

3 min read | अपडेटेड June 23, 2025, 11:27 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाया है। इस खबर के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में बिकवाली हो रही है। जापान के Nikkei में 0.52%, चीन के Shanghai Composite में 0.1%, हांगकांग के Hang Seng में 0.78% और दक्षिण कोरिया के KOSPI में 0.7% की गिरावट दिख रही है।

Stock Market

Stock Market: अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद दुनिया ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है।

Stock Market: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे जंग में अमेरिका की सीधे तौर पर एंट्री हो गई है। इस खबर का असर आज दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दिख रहा है। इंडियन मार्केट में भी आज बिकवाली का दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 813.90 अंकों की गिरावट है और यह 81597.89 के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 249 अंकों की कमजोरी नजर आ रही है और यह 24,857.7 तक लुढ़क गया है। यहां मार्केट में गिरावट के कारण बताए गए हैं।

मिडिल-ईस्ट में बढ़ता टेंशन

अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु संयंत्रों को निशाना बनाया है। इस खबर के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में बिकवाली हो रही है। इसके साथ ही कच्चे तेल और सोने की कीमतों में उछाल भी देखने को मिल रहा है। जापान के Nikkei में 0.52%, चीन के Shanghai Composite में 0.1%, हांगकांग के Hang Seng में 0.78% और दक्षिण कोरिया के KOSPI में 0.7% की गिरावट दिख रही है।

अमेरिका ने रविवार की सुबह ईरान में तीन ठिकानों पर हमला किया। अमेरिका के मुताबिक इसका मकसद देश के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करना है, ताकि क्षेत्रीय संघर्ष की आशंकाओं के बावजूद एक लंबे समय से चले आ रहे दुश्मन को कमजोर किया जा सके। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के प्रमुख परमाणु पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तेहरान ने अमेरिकी सेना के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की तो इसका अंजाम बुरा होगा।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि ईरान अमेरिका के हमले के जवाब में 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' (जो एक अहम तेल व्यापार मार्ग है) को बंद कर सकता है।

ग्लोबल क्रूड बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत में लगभग 2.6% की बढ़ोतरी हुई, जबकि दिन में यह बढ़त 5.7% तक पहुंच गई थी। निवेशक घबराहट में सुरक्षित विकल्पों की ओर भागते दिखे, जिसकी वजह से सोने की कीमतें भी बढ़ गईं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद दुनिया ईरान की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही है। इससे बड़े युद्ध का खतरा बढ़ गया है जिससे ऊर्जा कीमतें और बढ़ सकती हैं। सोने की कीमतों में 0.8% तक का उछाल आया। हमले के बाद निवेशक डॉलर और सोने जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर भागे।

दिग्गज शेयरों में बिकवाली

आज के कारोबार में बड़े शेयरों में जमकर बिकवाली हो रही है, जिसका असर ओवरऑल मार्केट पर दिख रहा है। Sensex के 30 में से 24 शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इनमें Infosys, HCL Technologies, Hindustan Unilever, TCS और Mahindra And Mahindra जैसे शेयर शामिल हैं। टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और HDFC Bank जैसे दिग्गज शेयरों में भी बिकवाली का दबाव है।

हालांकि, स्मॉल कैप और मिडकैप शेयरों में खरीदारी हो रही है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.23 फीसदी चढ़ गया है। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में फ्लैट कारोबार हो रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख