return to news
  1. Stock Market Holiday: क्या गुड़ी पड़वा पर बंद रहेगा शेयर बाजार, मार्च में कब-कब है मार्केट की छुट्टी

मार्केट न्यूज़

Stock Market Holiday: क्या गुड़ी पड़वा पर बंद रहेगा शेयर बाजार, मार्च में कब-कब है मार्केट की छुट्टी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड March 18, 2026, 12:15 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: पूरे साल 2026 में NSE के हिसाब से कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे रहेंगे (शनिवार-रविवार को छोड़कर)। इनमें 3 अप्रैल को Good Friday, 14 अप्रैल को Ambedkar Jayanti, 1 मई को Maharashtra Day, 28 मई को Bakri Id और 26 जून को Muharram जैसी छुट्टियां शामिल हैं।

Stock market holiday

Stock market holiday: NSE के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 19 से 21 मार्च के बीच कोई ट्रेडिंग छुट्टी नहीं है।

Stock Market Holiday: 19 मार्च यानी गुरुवार को महाराष्ट्र और गोवा में मनाया जाने वाला मराठी नववर्ष गुड़ी पड़वा है। इसके अलावा इस दिन Ugadi भी है, जो कि आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी इसी दिन से हो रही है। ऐसे में निवेशकों के मन में यह सवाल है कि इस दिन शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद। आपको बता दें कि 19 मार्च को NSE और BSE बंद नहीं रहेंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NSE के आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 19 से 21 मार्च के बीच कोई ट्रेडिंग छुट्टी नहीं है, इसलिए इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी और कमोडिटी सभी सेगमेंट में कारोबार चलता रहेगा।

मार्च में कब है शेयर बाजार की छु्ट्टी

मार्च महीने में अगली छुट्टी 26 मार्च को Shri Ram Navami के दिन होगी, इसके बाद 31 मार्च को Mahavir Jayanti पर बाजार बंद रहेगा। इन दिनों इक्विटी डेरिवेटिव, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB), करेंसी डेरिवेटिव और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) जैसे सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। साथ ही हर हफ्ते की तरह शनिवार और रविवार को भी बाजार बंद रहता है।

पूरे साल में कब-कब है छुट्टियां

पूरे साल 2026 में NSE के हिसाब से कुल 16 ट्रेडिंग हॉलिडे रहेंगे (शनिवार-रविवार को छोड़कर)। इनमें 3 अप्रैल को Good Friday, 14 अप्रैल को Ambedkar Jayanti, 1 मई को Maharashtra Day, 28 मई को Bakri Id, 26 जून को Muharram, 14 सितंबर को Ganesh Chaturthi, 2 अक्टूबर को Gandhi Jayanti, 20 अक्टूबर को Dussehra, 10 नवंबर को Diwali Balipratipada, 24 नवंबर को Guru Nanak Gurpurab और 25 दिसंबर को Christmas शामिल हैं।

अगला लेख