return to news
  1. Stock Market Wrap: लगातार दो दिन की गिरावट पर ब्रेक, Metal और Realty शेयरों में जमकर खरीदारी

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: लगातार दो दिन की गिरावट पर ब्रेक, Metal और Realty शेयरों में जमकर खरीदारी

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 29, 2025, 16:50 IST

सारांश

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। कुल 24 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि 6 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Indusind Bank, Sun Pharmaceutical, Adani Ports, Eternal और Tata Steel के शेयरों में देखने को मिली है।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 29 मई को लगातार दो दिन की गिरावट का सिलसिला टूट गया। आज के कारोबार में BSE Sensex में 320.70 अंकों की तेजी रही और यह 81,633.02 के स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 81.15 अंकों की बढ़त रही और यह 24,833.60 के स्तर पर बंद हुआ। आज का दिन मार्केट में उतार-चढ़ाव से भरा रहा।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Indusind Bank, Sun Pharm रहे टॉप गेनर्स

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। कुल 24 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जबकि 6 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी Indusind Bank, Sun Pharmaceutical, Adani Ports, Eternal और Tata Steel के शेयरों में देखने को मिली है। इसके अलावा, Bajaj Finance, Bajaj Finserv, ITC और Asian Paints के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.55 फीसदी उछल गया। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.59 फीसदी की तेजी रही।

निफ्टी मेटल और रियल्टी चमके

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा खरीदारी निफ्टी मेटल और रियल्टी सेक्टर में रही और ये एक फीसदी से अधिक उछल गए।

निफ्टी फार्मा में भी करीब एक फीसदी की मजबूती रही। निफ्टी ऑटो, आईटी, मीडिया और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी आज हरे निशान पर बंद हुए हैं। हालांकि, निफ्टी FMCG और PSU बैंक इंडेक्स में गिरावट देखी गई। निफ्टी बैंक में 0.23 फीसदी की मामूली बढ़त रही।

ग्लोबल मार्केट का हाल

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 सूचकांक, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 4,667.92 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.42 प्रतिशत चढ़कर 65.82 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

क्या है बाजार में तेजी की वजह?

अमेरिका में एक अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘जवाबी टैरिफ’ के फैसले पर रोक लगा दी, जिससे वैश्विक बाजारों में उछाल आया। इससे स्थानीय शेयर बाजार भी चढ़ गया। जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, “अमेरिकी अदालत ने ट्रंप की ‘जवाबी’ शुल्क नीति पर रोक लगाई, जिसके बाद वैश्विक धारणा में सुधार हुआ। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड पर यील्ड बढ़ने से घरेलू बाजार दिन में ज्यादातर समय तक एक दायरे में कारोबार करता रहा।”

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख