return to news
  1. Stock Market closing: Sensex 239 अंक टूटा, Nifty 24752 पर बंद, FMCG-Auto शेयर्स में बिकवाली

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: Sensex 239 अंक टूटा, Nifty 24752 पर बंद, FMCG-Auto शेयर्स में बिकवाली

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 28, 2025, 15:40 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इनमें से 12 शेयरों में तेजी रही जबकि 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली ITC, Nestle India, Indusind Bank, UltraTech Cement और M&M में रही।

Stock Market

Stock Market: बाजार में गिरावट के बावजूद आज NSE पर स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 28 मई को लगातार दूसरे दिन बिकवाली देखी गई। ऑटो और FMCG शेयरों में भारी गिरावट के चलते शेयर बाजार पर दबाव बना। आज के कारोबार में BSE Sensex में 239.31 अंकों की कमजोरी रही और यह 81,312.32 तक लुढ़क गया। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 73.75 अंकों की गिरावट आई और यह 24752.45 के स्तर पर बंद हुआ।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ITC, Nestle India रहे टॉप लूजर्स

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इनमें से 12 शेयरों में तेजी रही जबकि 18 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली ITC, Nestle India, Indusind Bank, UltraTech Cement और M&M में रही। दूसरी ओर, Bajaj Finance, Bharti Airtel, ICICI Bank और Adani Ports के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी

बाजार में गिरावट के बावजूद आज NSE पर स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.33 फीसदी उछल गया। हालांकि, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट रही।

FMCG-Auto सेक्टर्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी FMCG और ऑटो शेयरों में रही। निफ्टी FMCG इंडेक्स में 1.54 फीसदी और ऑटो सेक्टर में 0.74 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई।

इसके अलावा, निफ्टी आईटी, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, निफ्टी बैंक, मीडिया और PSU बैंक इंडेक्स में खरीदारी देखने को मिली।

270 शेयरों में अपर सर्किट

आज BSE पर कुल 4,090 शेयरों में कारोबार हुआ है। इसमें से 1,976 शेयरों में तेजी रही, जबकि 1,961 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। 153 शेयर ऐसे भी रहे, जिनके शेयर प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज 270 शेयरों में अपर सर्किट लगा है, जबकि 203 शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख