return to news
  1. Stock Market closing: Sensex में 872 अंकों की गिरावट, Nifty 24683 तक लुढ़का, इन वजहों से बढ़ी बिकवाली

मार्केट न्यूज़

Stock Market closing: Sensex में 872 अंकों की गिरावट, Nifty 24683 तक लुढ़का, इन वजहों से बढ़ी बिकवाली

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 20, 2025, 15:55 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आज केवल 3 शेयर ही हरे निशान पर बंद हुए। इनमें Tata Steel, Infosys और ITC शामिल हैं। दूसरी ओर, शेष 27 शेयरों में बिकवाली रही। Eternal, Maruti Suzuki India और UltraTech Cement के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market crash

Stock Market: NSE पर आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त दबाव दिखा।

Stock Market closing: आज 20 मई को भारतीय शेयर बाजार में लगातार लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला जारी रहा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 872.98 अंकों की गिरावट रही और यह 81186.44 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 261.55 अंकों की कमजोरी रही और यह 24683.90 के स्तर तक लुढ़क गया। कमजोर ग्लोबल संकेतों और विदेशी निवेशकों (FII) की बिकवाली के चलते मार्केट सेंटीमेंट पर असर पड़ा।

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आज केवल 3 शेयर ही हरे निशान पर बंद हुए। इनमें Tata Steel, Infosys और ITC शामिल हैं। दूसरी ओर, शेष 27 शेयरों में बिकवाली रही। Eternal, Maruti Suzuki India और UltraTech Cement के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

NSE पर आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जबरदस्त दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1.62 फीसदी टूट गया। इसके अलावा, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.94 फीसदी लुढ़का।

Nifty Auto समेत सभी सेक्टर टूटे

सेक्टरवाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज सभी इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। निफ्टी बैंक में करीब एक फीसदी की गिरावट आई है। सबसे ज्यादा बिकवाली निफ्टी ऑटो में रही और यह दो फीसदी से अधिक लुढ़क गया। निफ्टी FMCG, मीडिया, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी इंडेक्स में एक फीसदी से ज्यादा की कमजोरी आई। इसके अलावा, निफ्टी आईटी, मेटल और PSU बैंक भी लाल निशान पर बंद हुए।

बाजार में गिरावट की ये है वजहें

कमजोर वैश्विक संकेत

वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में कमजोरी के चलते एशियाई बाजार ज्यादातर लाल निशान में रहे। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में गिरावट रही, जबकि फेड की आक्रामक टिप्पणी के कारण यूएस फ्यूचर्स ने भी नरम शुरुआत का संकेत दिया। अमेरिका के वित्त मंत्री ने कुछ देशों पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी है। इससे वैश्विक मंदी का डर और अस्थिरता दोनों बढ़ सकते हैं।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

FII ने सोमवार को ₹526 करोड़ के शेयर बेचे। जानकारों के अनुसार, बाजार अब ठहराव के दौर में जा सकता है क्योंकि वैल्यूएशन पहले से ही ऊंचा है।

जापान में बॉन्ड संकट

जापानी सरकारी बॉन्ड की नीलामी कमजोर रही, जिससे 20 और 30 साल के बॉन्ड यील्ड रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। इससे वैश्विक बाजारों में डर बढ़ा।

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में अनिश्चितता

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की अमेरिका यात्रा पूरी हुई, लेकिन ट्रेड डील को लेकर अब भी स्पष्टता नहीं है। निवेशक अब अगला बड़ा ट्रिगर इसी में देख रहे हैं।

रुपया कमजोर

रुपया 13 पैसे गिरकर 85.55 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू बाजार की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली इसकी वजह मानी जा रही है।

कोविड की आहट

हांगकांग, सिंगापुर और भारत में कोरोना केस फिर बढ़ने लगे हैं। भारत में 12 मई से अब तक 164 नए मामले सामने आए हैं, सबसे ज़्यादा केस केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख