return to news
  1. Stock Market Closing: Sensex-Nifty में लगातार तीसरे दिन बढ़त, Tata Steel-Zomato टॉप गेनर्स

मार्केट न्यूज़

Stock Market Closing: Sensex-Nifty में लगातार तीसरे दिन बढ़त, Tata Steel-Zomato टॉप गेनर्स

Upstox

2 min read | अपडेटेड March 19, 2025, 15:45 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: BSE Sensex की 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। इनमें से 18 शेयरों में तेजी देखने को मिली है, जबकि शेष 12 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। NSE पर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ज्यादातर सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी रियल्टी में करीब 3 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई।

Stock Market: BSE Sensex की 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market: BSE Sensex की 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं।

Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार में आज 19 मार्च को लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज की गई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 147.79 अंकों की तेजी रही और यह 75,449.05 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nifty 50 में भी 73.30 अंकों की बढ़त देखी गई और यह 22,907.60 के लेवल पर पहुंच गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

स्मॉल-मिडकैप शेयरों ने कराया मुनाफा

NSE पर स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों में आज जमकर खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.43 फीसदी चढ़ गया। वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 2.63 फीसदी की तेजी रही।

Tata Steel-Zomato रहे टॉप गेनर्स

BSE Sensex की 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। इनमें से 17 शेयरों में तेजी देखने को मिली है, जबकि शेष 13 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। Tata Steel, Power Grid Corporation और Zomato के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी हुई है। इसके अलावा, TCS, ITC और टेक महिंद्रा के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Nifty रियल्टी समेत इन सेक्टर्स में खरीदारी

NSE पर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो ज्यादातर सेक्टर हरे निशान पर बंद हुए। निफ्टी रियल्टी में करीब 3 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई। इसके अलावा, निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 2 फीसदी बढ़ गया।

निफ्टी मीडिया, मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी एक फीसदी से अधिक का उछाल आया है। निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज भी हरे निशान पर बंद हुए। हालांकि, निफ्टी FMCG और निफ्टी आईटी में बिकवाली का दबाव रहा। निफ्टी आईटी इंडेक्स एक फीसदी से अधिक टूट गया।

निवेशकों ने कमाए 5.12 लाख करोड़ रुपये

BSE सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 19 मार्च को बढ़कर 4,04,98,576.74 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन यानी 18 मार्च को 3,99,85,972.98 लाख करोड़ रुपये था।

इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 5.12 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को करीब 5.12 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
SIP
टाइमिंग पर भारी पड़ती है निरंतरता
promotion image

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख