return to news
  1. Stock Market Closing: Sensex-Nifty की लगभग फ्लैट क्लोजिंग, Nifty IT-Realty में भारी बिकवाली

मार्केट न्यूज़

Stock Market Closing: Sensex-Nifty की लगभग फ्लैट क्लोजिंग, Nifty IT-Realty में भारी बिकवाली

Upstox

3 min read | अपडेटेड March 12, 2025, 15:50 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

Stock Market: Indusind Bank, Tata Motors और Kotak Mahindra Bank के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और Nestle India के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा करीब 3 फीसदी की कमजोरी आई है।

Stock Market: Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो इसमें ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market: Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो इसमें ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

Stock Market Closing: भारी उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज 12 मार्च को फ्लैट क्लोजिंग हुई है। BSE Sensex में आज 72.56 अंकों की गिरावट रही और यह 74,029.76 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 50 में भी 27.40 अंकों की कमजोरी रही और यह 22,470.50 के स्तर पर क्लोज हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली

आज Sensex-Nifty बढ़त के साथ खुले। Sensex ने इंट्राडे में 74392.15 के स्तर को छू लिया। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट आई और यह 73598.16 के लेवल तक टूट गया। NSE पर निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.56 फीसदी की गिरावट रही। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.29 फीसदी टूटकर बंद हुआ है।

Sensex के 30 में से 17 शेयर टूटे

Sensex के 30 शेयरों की बात करें तो इसमें ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। आज सिर्फ 13 शेयरों में तेजी रही जबकि 17 शेयरों में गिरावट आई। Indusind Bank, Tata Motors और Kotak Mahindra Bank के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और Nestle India के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

Nifty IT-Realty में भारी बिकवाली

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा करीब 3 फीसदी की कमजोरी आई है। निफ्टी मीडिया, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी PSU बैंक में भी एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई। इसके अलावा, निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए।

शेयर बाजार में दबाव की क्या है वजह?

ट्रेड वॉर का डर बाजार पर हावी

ग्लोबल मार्केट टैरिफ बढ़ने की आशंका से अस्थिर बने हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात होने वाले स्टील और एल्यूमीनियम पर टैरिफ बढ़ाने का संकेत दिया, जिससे अनिश्चितता और बढ़ गई। उन्होंने पहले इसे 50% तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया, फिर पुनर्विचार करने की बात कही। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अप्रैल में नए शुल्क लागू होने से बाजार की स्थिति और बिगड़ सकती है।

भारत और अमेरिका के महंगाई आंकड़ों पर नजर

निवेशक भारत और अमेरिका में अहम आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से पहले सतर्कता बरत रहे हैं। इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने इस वित्तीय वर्ष में अब तक ₹4,17,216 करोड़ के शेयर बेच दिए हैं, जिससे बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ गया है।

ब्लूमबर्ग के अनुमान के अनुसार, अमेरिका में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) फरवरी में 0.3% बढ़ सकता है, जबकि जनवरी में इसमें 0.5% की वृद्धि हुई थी। मुख्य मुद्रास्फीति दर में भी 0.3% की बढ़ोतरी की संभावना है।

अमेरिका में मंदी की आशंका

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2025 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी की संभावना से इनकार नहीं किया। फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "अभी बदलाव का दौर चल रहा है। हम अमेरिका में संपत्ति वापस ला रहे हैं, इसमें थोड़ा समय लगेगा।" बाजार के निवेशक उनकी नीतियों में बदलाव के संभावित आर्थिक प्रभावों को लेकर सतर्क बने हुए हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख