return to news
  1. Skyways Air Services IPO: हवाई रास्ते से सामान पहुंचाने वाली कंपनी ला रही आईपीओ, लेकिन निवेश से पहले समझ लें बिजनेस

मार्केट न्यूज़

Skyways Air Services IPO: हवाई रास्ते से सामान पहुंचाने वाली कंपनी ला रही आईपीओ, लेकिन निवेश से पहले समझ लें बिजनेस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड March 06, 2026, 13:50 IST

Twitter Page
Linkedin Page
Whatsapp Page

सारांश

OFS के तहत Skyways Air Services के प्रमोटर तरुण शर्मा और यशपाल शर्मा अपने कुछ शेयर बेचेंगे। इनके अलावा रोहित सहगल और हिमांशु छाबड़ा भी बतौर सेलिंग शेयरहोल्डर अपने हिस्से के शेयर ऑफलोड करेंगे।

skyways-air-services-ipo-open-for

Skyways Air Services Ltd की स्थापना 1984 में हुई थी और यह भारत की प्रमुख एयर फ्रेट फॉरवर्डिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक है।

Skyways Air Services नाम की लॉजिस्टिक्स कंपनी अब शेयर बाजार में आने की तैयारी कर रही है। यह कंपनी हवाई रास्ते से एक जगह से दूसरी जगह सामान भेजने का काम करती है। खबर ये है कि यह IPO सब्सक्रिप्शन के लिए 18 मार्च को खुलेगा। यह इश्यू 20 मार्च को खत्म होगा। यह IPO कुल 4.22 करोड़ शेयरों का है, जिसमें 2.89 करोड़ शेयर फ्रेश इश्यू के जरिए जारी किए जाएंगे, जबकि 1.33 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Skyways Air Services IPO के बारे में

OFS के तहत Skyways Air Services के प्रमोटर तरुण शर्मा और यशपाल शर्मा अपने कुछ शेयर बेचेंगे। इनके अलावा रोहित सहगल और हिमांशु छाबड़ा भी बतौर सेलिंग शेयरहोल्डर अपने हिस्से के शेयर ऑफलोड करेंगे। IPO की प्रक्रिया के तहत 23 मार्च 2026 को अलॉटमेंट फाइनल किया जाएगा।

इसके बाद 24 मार्च को रिफंड शुरू होगा और उसी दिन निवेशकों के डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जाएंगे। कंपनी के शेयरों की 25 मार्च 2026 को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टिंग होने की संभावना है। कंपनी ने अभी प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की है। कंपनी का IPO खुलने से पहले 17 मार्च 2026 को एंकर निवेशकों के लिए बोली होगी।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल?

कंपनी को फ्रेश इश्यू से जो पैसा मिलेगा, उसका इस्तेमाल कई कामों में किया जाएगा। इसमें कंपनी और उसकी सब्सिडियरी Forin Container Line Private Limited द्वारा लिए गए कुछ बकाया कर्ज को चुकाना या पहले से भुगतान करना शामिल है। इसके अलावा कंपनी इस रकम का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए भी करेगी।

इस इश्यू में नेट इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए आरक्षित रहेगा। वहीं 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए रखा गया है।

Skyways Air Services का बिजनेस

Skyways Air Services Ltd की स्थापना 1984 में हुई थी और यह भारत की प्रमुख एयर फ्रेट फॉरवर्डिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनियों में से एक है। कंपनी को World ACD के आंकड़ों के अनुसार 2022, 2023, 2024 और 2025 के कैलेंडर वर्षों में Air Waybills (AWBs) जनरेट करने के मामले में लगातार भारत का नंबर-1 “Air Freight Forwarder” माना गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Shubham Singh Thakur
Shubham Singh Thakur is a business journalist with a focus on stock market and personal finance. An alumnus of the Indian Institute of Mass Communication (IIMC), he is passionate about making financial topics accessible and relevant for everyday readers.

अगला लेख